Site icon WeGarhwali

Best Books For Uttarakhand Exams | उत्तराखंड भर्ती परीक्षाओं के लिए किताबें

Best Books For Uttarakhand Exams

 Best Books For Uttarakhand Exams : अक्सर उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी पदों पर विज्ञप्ति जारी होती रहती है। मगर बच्चे इस बात से परेशान रहते हैं कि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले 40 से 50 उत्तराखंड के प्रश्नो के लिए कौनसी सी किताबें पढ़ें। इसी चक्कर में वह अपने घर से दूर जाने के लिए भी मजबूर होते हैं क्यूँकि उन्हें सही किताबों का अंदेशा नहीं होता है और कोचिंग संस्थानों के भरोसे वह हजारों रूपये खर्च कर लेते हैं।

यही वजह है इस पोस्ट में उन सभी किताबों के बारे में जानकारी दी जाएगी जो न सिर्फ आपके UKSSSC की परीक्षाओं में काम आएगी बल्कि आप अगर UKPSC की परीक्षाओं में बेहतर स्कोर कर सकते हैं। इन सभी किताबों का डायरेक्ट लिंक भी इनके आगे दे दिया गया है। जिससे आपको उन्हें अलग से सर्च करने की जरुरत नहीं होगी। तो चलिए मुद्दे की बात करते हैं और आपको उत्तराखंड भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबें बताते हैं।

उत्तराखंड भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबें | Best Books For Uttarakhand Exams

उत्तराखंड की सम्पूर्ण जानकारी के लिए हम इसे दो भागों में बाँट लेते हैं जिसमे एक भाग सिर्फ उत्तराखंड के इतिहास से सम्बन्धित किताबों के बारे में होगा वहीं दूसरा भाग उत्तराखंड के भूगोल और अर्थशास्त्र से जुड़ा होगा।

उत्तराखंड के इतिहास से संबंधित किताबें

उत्तराखंड के इतिहास से समबन्धित किताबों के बारे में जानकारी से पहले ये आपको एक विद्यार्थी के रूप में जानना आवशयक है कि किताबों में लेखकों के अनुसार नयी जानकारी और नए शोध से निरंतर ज्ञान का विस्तार होता रहता है। इसलिए में आपको किताबों का क्रम नवीन किताबों से बताऊँगा।

उत्तराखंड का समग्र राजनैतिक इतिहास –

डॉक्टर अजय  रावत के शोध पर आधारित उत्तराखंड का समग्र राजनैतिक इतिहास एक बेहतरीन किताब है जिसमे डॉ० रावत ने उत्तराखंड के विभिन्न इतिहासकारों के शोध को भी सम्मलित किया है। यह किताब कितनी अच्छी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 4-5 सालों से अधिक समय से इस किताब पर आधारित प्रश्न अकसर UKPSC / UKSSSC की परीक्षाओं में पूछे जा रहे हैं। इस किताब में डॉ ० रावत ने चंद शासन, गोरखा शासन और गढ़वाल के पंवार शासन के अतिरिक्त अंग्रेजो के शासन से सम्बन्धित जानकारी को बारीकी से संकलित किया गया है। (लिंक – उत्तराखंड का समग्र राजनैतिक इतिहास)

उत्तराखंड का सांस्कृतिक इतिहास – 

उत्तराखंड का सांस्कृतिक इतिहास भी डॉक्टर अजय सिंह द्वारा लिखित बेहतरीन किताब है जिसमे पाषाण युग से 1949 तक यानि आजादी तक के उत्तराखंड के सांस्कृतिक इतिहास के बारे में जानकारी दी गयी है। (लिंक – उत्तराखंड का सांस्कृतिक इतिहास )




उत्तराखंड का नवीन इतिहास – 

उत्तराखंड का नवीन इतिहास (मध्य हिमालय खंड ) प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ० यशवंत सिंह कठोच के शोध पर आधारित है। यह किताब उत्तराखंड के इतिहास से समबन्धित बारीक जानकारी आपको देती है। यहाँ उपस्थित पुरातन जनजातियों और महाशम इतिहास को भी इसमें बताया गया है।  (लिंक – उत्तराखंड का नवीन इतिहास )

कुमाऊं का इतिहास

कुमाऊं का इतिहास उत्तराखंड के स्वंत्रता आंदोलनकारी बद्रीदत्त पाण्डे द्वारा लिखित पुस्तक है। जिसमे उन्होंने तत्कालीन समय में मौजूद साक्ष्यों के आधार पर लिखा है। इसमें कुमाऊं के इतिहास और चाँद राजाओं के इतिहास से संबंधित जानकारियों को संकलित किया गया है। (लिंक –कुमाऊं का इतिहास )

उत्तराखंड का राजनैतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक इतिहास

घनश्याम जोशी द्वारा लिखित उत्तराखंड का राजनैतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक इतिहास एक अच्छी किताब है जो उत्तराखंड के बारे में एक संक्षिप्त खांका खींचता है। यह एक बार में पूरा पढ़ने वाली किताब है। (लिंक –उत्तराखंड का राजनैतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक इतिहास )

उत्तराखंड का सामाजिक एवं सांप्रदायिक इतिहास –

उत्तराखंड का सामाजिक एवं सांप्रदायिक इतिहास डॉ० डी.डी शर्मा और प्रोफ़ेसर मनीषा शर्मा द्वारा लिखित है। इस किताब में आपको उत्तराखंड के बहुत से मंदिरों और सामाजिक मेले और त्योहारों से जुडी जानकारी आपको देखने को मिलेगी। (लिंक – उत्तराखंड का सामाजिक एवं सांप्रदायिक इतिहास )

उत्तराखंड : जनजातियों का इतिहास – 

अगर आपको उत्तराखंड के जनजातियों से समबंधित विषय पर गहन जानकारी चाहिए तो आपको जयसिंह रावत की किताब उत्तराखंड जनजातियों के इतिहास को पढ़ना चाहिए। यह आपको न सिर्फ जनजातियों के इतिहास से रूबरू कराएगी बल्कि उनके सामाजिक आर्थिक और धार्मिक पहलुओं के बारे में भी गहन जानकारी देगी।
(लिंक – उत्तराखंड जनजातियों का इतिहास )

गढ़वाल का इतिहास

गढ़वाल का इतिहास उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं लेखक हरिकृष्ण रतूड़ी द्वारा लिखी गयी एक प्राचीन पुस्तक है जिसमे उत्तराखंड के गढ़वाल से जुड़े इतिहास के पहलुओं को संकलित किया गया है। (लिंक – गढ़वाल का इतिहास )

 

उत्तराखंड के भूगोल और अर्थशास्त्र से सम्बन्धित किताबें

 

उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास और लोकसाहित्य

उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास और लोकसाहित्य पुस्तक डॉ ० शिव प्रसाद नैथानी द्वारा लिखित है। डॉ ० नैथानी उत्तराखंड के एक प्रसिद्ध इतिहासकार है जिनकी पुस्तके उत्तराखंड के एकेडिमिक में भी पढ़ी जाती हैं। (लिंक – उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास और लोकसाहित्य )

उत्तराखंड समग्र ज्ञानकोश

डॉ ० राजेंद्र प्रसाद बलोदी द्वारा लिखित उत्तराखंड समग्र ज्ञानकोश उत्तराखंड की बेहतरीन पुस्तक है। जिसमे उत्तराखंड के इतिहास, भूगोल, राजनीती, भाषा, लोकजीवन और संस्कृति से संबंधित सभी जानकारी को एकत्रित किया गया है। यह किताब अवश्य आपके पास होनी चाइये। (लिंक –उत्तराखंड समग्र ज्ञानकोश )

हिंदी गढ़वाली अंग्रेजी शब्दकोष

हिंदी गढ़वाली अंग्रेजी शब्दकोष रमाकांत बेंजवाल एवं बीना बेंजवाल द्वारा लिखित है ,इस पुस्तक में उत्तराखंड के बोली भाषा से सम्बन्धित शब्दों और उनके अर्थों का संकलन किया गया है। यह भी एक बेहतरीन किताब है विशेषकर उनके लिए जो अपने पहाड़ी भाषा के शब्दों को भूल चुके हैं। (लिंक – हिंदी गढ़वाली अंग्रेजी शब्दकोष)




आर्थिक इकाई के रूप में उत्तराखंड के मंदिरों का ऐतिहासिक अध्ययन – 

डॉक्टर शिव चंद सिंह रावत द्वारा लिखित आर्थिक इकाई के रूप में उत्तराखंड के मंदिरों का ऐतिहासिक अध्ययन एक अच्छी किताब है जिसमे उत्तराखंड के मंदिरों के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं के बारे में लिखा गया है। (लिंक – आर्थिक इकाई के रूप में उत्तराखंड के मंदिरों का ऐतिहासिक अध्ययन)

झिक्क्ल कामची उडायली – 

झिक्क्ल कामची उडायली उम्मा भट्ट एवं चन्द्रकला रावत द्वारा लिखित उत्तराखण्ड की भाषाओं का व्यावहारिक शब्दकोश है। जिस तरह से धीरे-धीरे उत्तराखंड की परीक्षाओं का पैटर्न बदल रहा है उससे अक्सर अब विशेषकर हिंदी में उत्तराखंड की बोली और भाषा से समबंधित औखाण पूछे जा रहे हैं। (लिंक – झिक्क्ल कामची उडायली)

 

उत्तराखंड स्टेट स्टडी गाइड –

नवीन बिष्ट की किताब उत्तराखंड स्टेट स्टडी गाइड अंग्रेजी माध्यम में प्रकाशित की गयी है। इस पुस्तक में उत्तराखंड के 27वें राज्य के रूप में इसके क्षमताओ और विकास से जुड़े मुद्दे पर तार्किक विश्लेषण किया गया है। हालाँकि इस किताब का मूल्य बहुत अधिक है जो मुझे लगता है हिंदी में प्रकासित उत्तराखंड की बेहतरीन किताबों से इसे थोड़ा काम रखा जाना चाहिए था।  (लिंक – उत्तराखंड स्टेट स्टडी गाइड)

केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा 2024 | बुकिंग, किराया और आसान रूट सब कुछ इस पोस्ट में | Helicopter booking for Kedarnath 2024

उत्तराखंड परीक्षाओं से सम्बन्धित अन्य किताबें

ये किताबें उन तमाम किताबों का संकलन है जो आपको अल्प समय में उत्तराखंड की परीक्षाओं में अच्छा स्कोर करा सकते हैं –

 

उत्तराखंड में स्थित सभी प्रमुख मंदिर | All major temples in Uttarakhand

 



अगर आपको  (Best Books For Uttarakhand Exams) उत्तराखंड भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबें से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे इंस्टाग्रामफेसबुक पेज व  यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version