Site icon WeGarhwali

Uttarakhand Hill State | उत्तराखंड एक परिचय

introduction about hill state uttarakhand in hindi

उत्तराखंड कहाँ है ? | where is Uttarakhand in hindi ?

देवभूमि के नाम से जाना जाने वाला उत्तराखंड (Uttarakhand) भारत का एक उत्तरीय पहाड़ी राज्य है। यह भारत का 27वाँ और हिमालिय क्षेत्र का 11वाँ राज्य हैं। यहाँ पर हिन्दू देवी-देवताओँ के बहुत सारे मंदिर स्थित हैं। राज्य को दो हिस्से गड़वाल और कुमाऊं में बंटा गया है। उत्तराखंड राज्य का नाम संस्कृत शब्दों के मेल से बना है उत्तर (Uttara) और खण्ड (Khand) को मिलाकर उत्तराखंड बनाया गया है। उत्तर का मतलब उत्तर दिशा से है और खंड का मतलब होता है भूमि से, जिसका पूरा मतलब हुआ उत्तर की भूमि या उत्तर दिशा की तरफ बसी भूमि।वैदिक पुराणों में भी उत्तराखंड का उल्लेख मिलता हैं। हिन्दू शास्त्रों में उत्तराखंड राज्य के कुमाऊँ को मानसखंड और गढ़वाल को केदारखंड के नाम से दर्शाया गया है। पुरातत्व सबूतों के आधार पर यह पता चला है की प्राचीन काल से ही उत्तराखंड में मानवों का वास रहा है।


उत्तराखंड उत्तरप्रदेश से कब अलग हुआ ? | When did Uttarakhand separate from Uttar Pradesh?


उत्तराखंड राज्य की स्थापना 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश राज्य से अलग होकर हुई। उत्तराखंड का नाम पहले उत्तराँचल था। 1 जनवरी 2007 को इसका नाम बदल कर उत्तराखंड कर दिया गया। उत्तराखंड के पूर्व में नेपाल , पश्चिम हिमांचल , उत्तर में तिब्बत और दक्षिण में उत्तर प्रदेश स्थित हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है जो कि क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा शहर है।


उत्तराखंड की राजधानी | Capital of Uttarakhand

उत्तराखंड राज्य स्थापना के बाद देहरादून को उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी बनाया गया। मगर उत्तराखंड का निर्माण जिस बुनियाद और जिन पहाड़ो के विकास के लिए हुआ था देहरादून के अस्थाई राजधानी बनते ही फिर गर्म हो गयी। लोग गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग पूर्व में रही सभी सरकारों से करते रहे। जिसके चलते उत्तराखंड की स्थापना के बीस बरस बाद साल 2020 में गैरसैण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाई गयी। हलांकि यह भी एक अस्थाई राजधानी है जिसके चलते लोग इसको स्थाई बनाने की मांग कर रहे हैं । अतः उत्तराखंड 2  अस्थाई राजधानी वाला राज्य बन गया है।  जिसमे  देहरादून उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी है और गैरसैण उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। 


उत्तराखंड का क्षेत्रफल कितना है? | What is the area of ​​Uttarakhand?


यह भारत का 27वाँ राज्य है, जो 28º43’ से 31º27’ उत्तरी अक्षांशों तथा 77º34’ से 81º02’ पूर्वी देशांतर तक है। इसका सम्पूर्ण क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किलोमीटर है, जो देश के कुल क्षेत्रफल का 1.69% है और क्षेत्रफल की दृष्टी से भारत का 18वाँ राज्य है।


उत्तराखंड के प्रसिद्ध आंदोलन | Famous movements of Uttarakhand 


उत्तराखंड कई आंदोलनों की वजह से भी विख्यात है जैसे चिपको आंदोलन जो की पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को रोकने के लिए चलाया गया था। यह आंदोलन पहाड़ की महिलाओं द्वारा चलाया गया था। कुछ और आंदोलन जैसे कुली बेगार आंदोलन, डोला पालकी आंदोलन आदि भी प्रमुख आंदोलन रहे हैं। उत्तराखंड में हुए सभी आंदोलनों के बारे में पढ़ें।


उत्तराखंड में कितने जिले हैं ? | How many districts are there in Uttarakhand?


उत्तराखंड राज्य में प्रशासनिक दृष्टी से उत्तराखंड में 13 जनपद हैं। उत्तराखंड की कुल जनसंख्या 1,00,86,349 (जनगणना 2011 के आधार पर) है, जो कि देश की कुल जनसंख्या का 0.83% है। उत्तराखंड को दो मंडलों में बांटा गया है। कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल। दोनों मंडलों को मिला कर उत्तराखंड के कुल जिलों की संख्या 13 है।

उत्तराखंड में स्तिथ कुल जिले निम्न हैं।

1 पिथौरागढ़
2 अल्मोड़ा
3 बागेश्वर
4 चम्पावत
5 नैनीताल
6 उत्तरकाशी
7 उधम सिंह नगर
8 टिहरी गढ़वाल
9 रुद्रप्रयाग
10 पौड़ी गढ़वाल
11 हरिद्वार
12 देहरादून
13 चमोली

उत्तराखंड के 86 प्रतिशत भाग पर पहाड़ एवं 65 प्रतिशत भाग पर जंगल पाए जाते हैं। स्वतंत्रता के समय भारत में केवल एक ही हिमालयी राज्य ‘असम’ था। उसके बाद जम्मू और कश्मीर दूसरा तथा तीसरा राज्य नागालैण्ड बना ऐसे ही उत्तराखंड 11वाँ हिमालयी राज्य बना। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें उत्तराखंड राज्य की भोगोलिक संरचना।
उत्तराखंड भारत का एक मात्र ऐसा राज्य है जिसकी आधिकारिक भाषा संस्कृत है। उत्तराखंड राज्य में प्रमुखतः हिंदी भाषा बोली जाती है ये भी आधिकारिक भाषा है। साथ ही कुमाउनी तथा गढ़वाली का भी प्रयोग किया जाता है अन्य कई बोलियों का प्रयोग भी होता है। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें उत्तराखंड की बोलियाँ एवं भाषाएँ।


Uttarakhand के बारे में जानकारी | Information about Uttarakhand

 

उत्तराखंड (1 जनवरी 2007 से पूर्व उत्तराँचल) की स्थापना – दिनांक 9 नवम्बर सन 2000
उत्तराखंड का उपनाम – देवभूमि
उत्तराखंड की राजधानी – देहरादून
उत्तराखंड का क्षेत्रफल – 53,483 वर्ग किलोमीटर
भारत के कुल क्षेत्रफल का – 1.69%
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के सभी राज्यों के बीच स्थान – 18 वाँ राज्य
उत्तराखंड में जनपदों की संख्या – 13 जनपद
२०११ की जनगणना के अनुसार उत्तराखंड राज्य की कुल जनसंख्या – 1,00,86,349
उत्तराखंड की जनसंख्या, भारत देश की कुल जनसंख्या का – 0.83% है
उत्तराखंड राज्य का हाइकोर्ट स्थित है – नैनीताल में
क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ी सिटी – देहरादून
आधिकारिक भाषा – हिंदी, संस्कृत
२०११ की जनगणना के अनुसार लिंगानुपात – 963/1000 (स्त्री/पुरुष)


आधिकारिक वेबसाइट – www.uk.gov.in


 

Exit mobile version