Site icon WeGarhwali

Sahastra tal Lake | Tehri Garhwal Uttarakhand |  सहस्त्रताल

Sahastra tal Lake | Tehri Garhwal Uttarakhand |  सहस्त्रताल

Sahastra tal Lake | Tehri Garhwal Uttarakhand |  सहस्त्रताल

प्रकृति  की गोद में बसा  सहस्त्रताल | Sahastra tal Lake  in the lap of nature

सहस्त्रताल को  “the lake of the gods”  और सात तालों का समूह भी कहते हैं। प्रकृति की विहंगम और दुर्गम पहाड़ों के मध्य स्तिथ सहस्त्रताल सफेद बर्फीले चादर पर मोती सा लगता है। यह ताल खतलिंग ग्लेशियर के पश्चिमी चोर पर 4572 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है।  इस ताल की खूबसूरती का राज इसका अनछुआ हिस्सा है जो प्रकृति ने इसे दुनिया से बचाकर अपने आँचल में छुपाया है।  इस ताल के पास अन्य झीलें भी मौजूद है।  जिनकी संख्या सात है।  ये झील हैं  दूधी ताल, दर्शनताल, लुम्बताल, लिंगताल, कोकालीतल, नरसिंगताल और परिताल



सहस्त्रताल उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में स्तिथ बड़ी झीलों में से एक है। ये ताल उत्तराखंड में स्तिथ उत्तरकाशी और टिहरी जिलों के बार्डर पर स्तिथ है। इन झीलों की यात्रा मनोरम भिलंगना नदी घाटी से होकर गुजरती है। यदि आप रोमांच और घूमने के शौकीन हैं तो आप जोगिन समूह, कीर्ति स्तम्भ और मेरू की  चोटियों के अविस्मरणीय दृश्य अपनी आँखों में कैप्चर कर सकते हैं। वहीँ इस झील में उगने वाले ब्रह्मकमल झील की खूबसूरती पर चार चाँद लगा देते हैं।  ब्रह्मकमल उत्तराखंड के हिमालयी बीहड़ों में उगने वाला सबसे दुर्लभ फूल है जिसे औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें – उत्तराखंड की खूबसूरत झीलें 


सहस्त्रताल क्यों आए ? 

सहस्त्रताल प्रकृति का एक खूबसूरत अनछुआ हिस्सा है।  जो खतलिंग ग्लेशियर से निकलती भिलंगना  की घाटियों में स्तिथ है। यहाँ से न सिर्फ प्रकृति की नैसर्गिक खूबसूरती का आप आनंद ले सकते हैं बल्कि अगर आप प्रकृति प्रेमी और एडवेंचर  के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए अति उत्तम है।
इसे भी पढ़ें – 10 Places to visit in Chopta Rudraprayag | चोपता में घूमने की 10 जगहें


कैसे पहुंचे सहस्त्र ताल  | How to reach Sahastra tal Lake

सहस्त्रताल पहुंचने के लिए यदि आप बहरी राज्य से उत्तराखंड में आ रहे हैं तो आपको ट्रैन के माध्यम से हरिद्वार, और हवाई मार्ग से देहरादून के जोलीग्रांट हवाईअड्डे पर पहुंचना होगा उसके बाद आपको सड़क मार्ग से उत्तराखंड के टिहरी जिले में आना होगा।  फिर टिहरी से 64 किमी घनसाली, घनसाली से 31 किमी घुत्तू फिर घुत्तू से 14 किमी बूढ़ाकेदार और बूढ़ाकेदार के बाद आपको ट्रेक करके 15 किमी दूर बेलक और बेलक से महज 10 किमी ट्रेक करके सहस्त्रताल।  जो आपकी यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा।




सहस्त्रताल जाने का सबसे उपयुक्त समय | Best time to visit Sahastra tal Lake

सहस्त्रताल जाने का ट्रेक वैसे तो जून से अक्टूबर तक खुला रहता है।  मगर  मॉनसून व् बरसात के कारण सहस्त्रताल जाने का सबसे उपयुक्त समय जून मध्य से  जुलाई व शीतकाल में अगस्त – सितंबर के बीच  है।
इसे भी पढ़ें – Bisurital Chopta Complete Travel Guide in hindi | बिसुरीताल यात्रा गाइड


अगर सहस्त्रताल के बारे में लिखी ये यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो  दोस्तों के साथ शेयर करे। साथ ही हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें

Exit mobile version