Site icon WeGarhwali

Uttarakhand GK – रविवार 23 मई 2021

Uttarakhand GK

1. किस चंद शासक ने गोरखाओं के ख़िलाफ़ संघर्ष शुरू किया और डोटी से मुक्ति दिलाई?
उत्तर – भारती चंद

2. गोपेश्वर त्रिशूल शिला लेख में किस गोरखा शासक के आधिपत्य के संकेत मिले हैं?
उत्तर – अशोक चल्ल

3. महात्मा गांधी ने किसे भारत की दूसरी बारादोली के नाम से संबोधित किया?
उत्तर – सल्ट हत्याकांड (आंदोलन) कुमाऊँ

4. सल्ट क्षेत्र में किस आन्दोलनकारी ने सक्रिय भूमिका निभाई जिनके जेल जाने पर सालम क्षेत्र में जनता भड़क उठी?
उत्तर – मदन मोहन उपाध्याय

5. कौन से अंग्रेजी अधिकारी ने सल्ट में हो रही जनसभा पर गोलियाँ चलवाई?
उत्तर – अंग्रेजी सैन्य अधिकारी जॉनसन

6. अल्मोड़ा में स्थित खगमरा कोट किले का निर्माण किसने किया ?
उत्तर- भीष्म चंद

7. अल्मोड़ा में ही स्थित मल्ला महल किले का निर्माण किसने करवाया?
उत्तर – राजा कल्याणचन्द

8. कत्यूरी वंश की स्थापना किसने की?
उत्तर- वसंत देव

9. कौसानी में उत्तराखंड की कौन सी प्रसिद्ध चाय का उत्पादन किया जाता है?
उत्तर- गरियास टी

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड से जुड़ा Study Material 

10. गांधीजी द्वारा किस पत्रिका में कौसानी को भारत का स्विट्जरलैंड बताकर लेख लिखा है?
उत्तर- यंग इंडिया

11. यंग इंडिया पुस्तक भारत के किस स्वाधीनता संग्राम सेनानी द्वारा लिखी गई है?
उत्तर – लाला लाजपतराय (1916)

12. पिनाकेश्वर मन्दिर किस उत्तराखण्ड के किस जिले में स्थित है?
उत्तर – बागेश्वर

13. 1988 में संचालित साप्ताहिक व दैनिक पत्रिका सीमांत वार्ता का संपादन किसने किया ?
उत्तर – रमेश पोखरियाल निशंक

14. उत्तराखंड के साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी को साहित्य अकादमी पुरस्कार किस वर्ष मिला ?
उत्तर – 1997

15. उत्तराखंड के किस व्यक्ति को कैंपेनियन ऑफ इंडियन एम्पायर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर – नैन सिंह रावत

16. उत्तराखंड के लोक वाद्यों में स्थित खंजरी वाद्य किसके अंतर्गत आता है?
उत्तर – घन वाद्य

17. उत्तराखंड में प्रस्तावित पाबर जल विद्युत परियोजना किस जिले से संबंधित है?
उत्तर – देहरादून (टोंस नदी)

18. वर्ष 1979 में बनी उत्तराखंड क्रांति दल के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर – डॉ देवी दत्त पंत

19. सुन्दरलाल बहुगुणा को पद्मश्री पुरस्कार से किस वर्ष सम्मानित किया गया ?
उत्तर – वर्ष 1981

20. उत्तराखंड की पवित्र गोरखनाथ गुफा कहां स्थित है ?
उत्तर – भक्तियाना, श्रीनगर गढ़वाल

 


Uttarakhand GK यह पोस्ट अगर आप को अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे इंस्टाग्रामफेसबुक पेज व  यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version