सारा अली खान  का  केदारनाथ कनेक्शन

सारा अली खान बॉलीवूड की खूबसूरत अदाकारा है। इन्होंने अपने करियर की शुरुवात "केदारनाथ" मूवी से की थी। 

सुशांत सिंह राजपूत के साथ को-एक्टर रही सारा अली खान को इस मूवी ने बहुत  सफलता दी। 

यही वजह है केदारनाथ के साथ उनका कनेक्शन अटूट है। वो अक्सर उत्तराखंड में महाकाल के दर्शनों के लिए भी आती रहती हैं। 

उनकी महाकाल व हिन्दू देवी देवताओं में  आस्था तस्वीरों से साफ़ झलकती है 

वे तिलक भी लगाती हैं, प्रार्थना भी करती हैं,  मंदिर भी जाती हैं, चर्च भी जाती हैं  और मस्जिद भी।

उनकी यही बात उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं। 

उनके अपार सफलता के पीछे महाकाल का खूब हाथ है तभी जब भी उन्हें मौका मिलता है वे दर्शनों के लिए पहुँच जाती हैं। 

वर्ष 2021 में सारा और जहान्वी पैदल केदारनाथ पहुंची तो लोगों ने उन्हें खूब सराहा। 

केदारनाथ को लेकर अपने एक्सपीरियंस के बारे में उन्होंने बताया कि वे लकी हैं कि वे वहां जा पायी और अच्छा वक्त बिताया। 

वे न सिर्फ केदारनाथ आयी बल्कि महाकाल के अन्य मंदिरों में भी उन्होंने दर्शन किये हैं। हालांकि इस बात के लिए सोशल मीडिया में उन्हें खूब ट्रोल भी किया जाता है।  

मगर इस ट्रॉल्लिंग का जवाब सारा अक्सर अपनी यात्रा से जुडी तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर करके दे देती हैं।