Site icon WeGarhwali

काम की खबर, ऋषिकेश-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-58) छोटे वाहनों की लिए खुला ..

ऋषिकेश देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग

 

ऋषिकेश देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग NH-58 यातायात के लिये खोल दिया गया है। हल्के वाहन सुबह 6 बजे से लेकर साम साढे पांच बजे तक इस राजमार्ग से आवाजाही कर सकते हैं। वहीं ट्रक, बस समेत अन्य बडे वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। विदित हो कि आल वेदर रोड परियोजना के तहत तोताघाटी में पहाड कटान का कार्य चल रहा था। जिस कारण ऋषिकेश देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग-58 वाहनों की आवाजाही के लिये बंद किया गया था। 19 अक्टूबर को राजमार्ग खोलने के सबंध में तकनीकि समिति का गठन किया गया था।
 इसे पढ़ें – उत्तराखंड के इन दो शहरों में दौड़ेगी मेट्रो.. कैबिनेट द्वारा 2021 में मिल सकती है मंजूरी



तकनीकि समिति द्वारा राजमार्ग का निरीक्षण कर कुछ प्रतिबंधों के साथ मार्ग अस्थायी रूप से यातायात के लिये खोल दिया गया है। लोक निर्माण विभाग एनएच के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि तोताघाटी में पहाड कटान का कार्य पूरा कर लिया गया है। कार्यदाही संस्था द्वारा यातायात को नियंत्रित करने के लिये ट्रैफिक मार्शल भी तैनात किये गये है। उन्होनें बताया कि तकनीकि समीति के निरीक्षण के अनुसार कोहरे की दृष्टिगत यातायात के लिये सुबह 6 बजे से सांय 5ः30 बजे तक के लिये खोला जायेगा। साथ ही उक्त मोटर मार्ग पर भारी, बड़े एवं लोड वाहनों का संचालन प्रतिबंधित होगा। बडे वाहन पहले की तरह टिहरी, नरेन्द्र नगर होते हुए आवाजाही कर सकते है।

अगर आपके पोस्ट  अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे इंस्टाग्रामफेसबुक पेज व  यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version