Site icon WeGarhwali

उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्तित्व एंव उनके उपनाम | Uttarakhand Major personalities and their surnames

उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्तित्व एंव उनके उपनाम

उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्तित्व एंव उनके उपनाम उत्तराखंड ना सिर्फ देवभूमि के नाम से जाना जाता है बल्कि यह आंदोलनों की भूमि भी रही है। यहाँ स्वंतत्रता प्राप्ति से पहले व बाद में अनेको आंदोलनों ने इस पहाड़ी राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं कई स्वतंत्रता सेनानियों व पर्यावरण व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।
फिर चाहे वो वन आंदोलन हों, मैती या रक्षा सूत्र आंदोलन हों या आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम।

इन सभी परिस्थितियों में समाज के कुछ विशेष व्यक्तियों ने आगे आकर इन सामाजिक कार्यों का नेतृत्व किया है। यही वजह है इन सभी लोगों के विशिष्ट कार्यों ने समाज में एक अलग छाप छोड़ी है और इन्हीं कार्यों की वजह से उन्हें अलग-अलग उपनामों से भी संबोधित किया जाता है।

इस आलेख में नीचे उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्तित्व एंव उनके उपनाम दिए गए हैं जिनका संबंध ना सिर्फ विभिन्न राष्ट्र व राज्य आंदोलनों से है बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों जैसे साहित्य, विज्ञान व राजनीति आदि भी जिनकी पृष्ठभूमि रही है।

उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्तित्व एंव उनके उपनाम

उत्तराखंड का गांधी कहा जाता है – इंद्रमणि बडोनी

उत्तराखंड का वेदव्यासयशोधर मठपाल

कैम्पियन ऑफ इंडियन एम्पायर अलंकरण – पंडित नैन सिंह रावत

मौलिक पंडित की उपाधि – पंडित नैन सिंह रावत

गढ़ केसरी की उपाधि – अनुसूया प्रसाद बहुगुणा

कुर्मांचल केसरी की उपाधि – बद्री दत्त पाण्डेय

हिमालय पुत्र की उपाधि – पंडित गोविन्द बल्लभ पंत

पर्वत पुत्र की उपाधि – हेमवती नंदन बहुगुणा



धरती पुत्र या हिम पुत्र की उपाधि – हेमवती नंदन बहुगुणा

गढ़वाल का चन्दन कहा जाता है – हेमवती नंदन बहुगुणा

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड के प्रमुख साहित्यकार 

गुसाईं दत्त या गुसैं उपनाम – सुमित्रा नन्दन पंत

प्रकृति प्रेमी कविसुमित्रा नंदन पंत

कुमाऊं की लक्ष्मीबाईजियारानी

पिंगला या प्योंला उपनाम – जियारानी

पहाड़ का गांधीजसवंत सिंह बिष्ट

कुमाऊं का गांधीदेवकीनन्दन पाण्डे

अंग्रेज संत के नाम से कहा जाता है – माधव आशीष

गढ़वाल का हातिम ताईकुंवर सिंह नेगी

भाबर का विश्वकर्माहेनरी रैमजे

किंग ऑफ कुमाऊंहेनरी रैमजे

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में नशा मुक्ति की प्रेणता – टिंचरी माई 

कुमाऊं का बैरम खांशिव दत्त जोशी

गढ़वाल का प्रेमचन्दविद्यासागर नौटियाल

गोरा ब्राह्मण के नाम से जाना जाता है – जिम कॉर्बेट

उत्तराखंड का भगीरथ कहा जाता है – पी बी काटले

इन्साइक्लोपीडिया ऑफ उत्तराखंडशिवप्रसाद डबराल

चारण उपनाम से जाना जाता है – शिवप्रसाद डबराल



आज़ाद उपनाम से जाना जाता है – श्रीधर किमोठी

लोकनाथ या लोग रत्न पंत का उपनाम – गुमानी कवि

• कुमाऊं का चाणक्य या अर्लवारिक – हर्षदेव जोशी

• उत्तराखंड का चाणक्य – पुरिया नैथानी

कुमाऊं का कुम्भकरण – कल्याण चन्द

• पहाड़ी विल्सन उपनाम – फ्रेडरिक विल्सन

• राजा विल्सन उपनाम – फ्रेडरिक विल्सन

इसे भी पढ़ें – गढ़वाल की वीरांगना तीलू रौतेली की कहानी 

गढ़वाल जनजागरण का पितामह – तारादत्त गैरोला

• गढ़वाल का महर्षि कहा जाता है – तारादत्त गैरोला

• गढ़वाल का भीष्म पितामाह – मुकुंदीलाल

• विश्व रत्न की उपाधि – डॉ शशिधर शर्मा

• वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उपाधि – चन्द्रसिंह भंडारी

• बी सी साहब उपनाम था – दरबान सिंह नेगी

• गढ़वाल का दानवीर उपाधि – घनानन्द खंडूरी

• चिपको वुमन – गौरा देवी

• कुमाऊं का बैरम खां – शिव दत्त जोशी

इसे भी पढ़ें – नक कट्टी रानी या रानी कर्णावती 

रायबहादुर पदवी – किशन सिंह

• दूसरी राय बहादुर उपाधि – सोबन सिंह जीना

• टिंचरी माई उपनाम – ठगुली देवी / दीपा देवी

• इच्छागिरि उपनाम – ठगुली देवी / दीपा देवी



सरला बहन उपनाम – मिस कैथरीन हाइलामाइन

• गढ़वाल का राणा प्रताप – कफ्फू चौहान

• गढ़वाल की झाँसी की रानी – तीलू रौतेली

• गढ़वाल की नाक कटनी रानी – रानी कर्णावती

• श्रीमान उपनाम से संबोधित किया जाता है – मोहनलाल मेहता

• ढोल सागर के ज्ञाता – उत्तम दास

• मैती उपनाम से सम्बोधित – कल्याण सिंह रावत

• मशरूम गर्ल उपनाम – दिव्या रावत

• उत्तराखंड का वृक्ष मानव – विश्वेश्वर दत्त सकलानी

• जयानन्द आर्य पति का नाम – जयानन्द भारती

• अल्मोड़ा की बेटी – आइरिन पंत

इसे भी पढ़ें – बिश्नी देवी शाह 

देवज्ञ उपाधि से सम्मानित – मुकुंदराम बडंथ्वाल

• देहरादून का सुल्तान – महावीर त्यागी

• काली कुमाऊँ का शेर – हर्षदेव औली

• ब्लैक बेल्ट फास्ट डेन की उपाधि – कमला रावत

• स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया की उपाधि – फैयाज अहमद अंसारी

• आयरन बॉल ऑफ इंडिया की उपाधि – त्रिलोक सिंह बसेड़ा

• चाइना वॉल के उपनाम से जाना जाता है – रामबहादुर छेत्री



गढ़वाल का जनरल डायर – चक्रधर जुयाल

• गोल्डन ब्वॉय की उपाधि – जसपाल राणा

• एवरेस्ट ट्विन्स उपनाम – ताशी और नुंग्शी

• गर्व भंजक उपाधि – माधो सिंह भण्डारी

• गर्व भंजन उपाधि – महीपतिशाह

• गिरदा उपनाम – गिरीश तिवारी

गौर्दा उपनाम – गौरी दत्त पाण्डेय

• उत्तराखंड एक्सप्रेस उपनाम – सुरेन्द्र सिंह भंडारी

• गढ़वाली उपनाम – बच्चूलाल भट्ट

• धर्माधिकारी उपनाम – महेंद्र शर्मा डंगवाल

• दद्दा उपनाम से सम्बोधित – चन्द्र सिंह राणा

• नशामुक्ति अवस्थी उपनाम – पीताम्बर अवस्थी

• उत्तराखंड का टॉयलेटमैन – रमेश भटेजा

 





अगर आपको उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्तित्व एंव उनके उपनाम से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे इंस्टाग्रामफेसबुक पेज व  यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

 

Exit mobile version