उत्तराखंड के खूबसूरत बुग्याल, जहाँ ट्रेक पर जाना तो बनता है

उत्तराखंड के खूबसूरत बुग्याल, जहाँ ट्रेक पर जाना तो बनता है

दीपक बिष्ट

बेदनी बुग्याल उत्तराखंड के चमोली जिले में है। यह बुग्याल नंदा राजजात का यात्रा मार्ग भी है। इस बुग्याल की यात्रा का अच्छा समय मई से जून है जब चरों तरफ हरियाली पसर जाती है।

बेदनी बुग्याल

बेदनी बुग्याल

क्वारी पास भी उत्तराखंड के चमोली जिले में है। यह बुग्याल पूरी तरह से अनछुआ है और यहाँ तक की यात्रा भी कठिन है।  क्वारी पास यात्रा के लिए अच्छा समय मई से जून और नवम्बर से दिसंबर है।

क्वारी पास

क्वारी पास

गोरसों बुग्याल चमोली में जोशीमठ औली में पड़ता है। इस बुग्याल की खूबसूरती देखते ही बनती है। भविष्य बद्री का मंदिर भी इसी बुग्याल में स्तिथ है।

हद की दूँ बुग्याल उत्तरकाशी में मौजूद एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहाँ दूर दूर से लोग ट्रेक करने आते हैं। हर की दूँ घाटी में ही सेब के बागानों के नज़ारे भी आपको  देखने को मिलेंगे।

दयारा बुग्याल  भी उत्तरकाशी में मौजूद है और इस बुग्याल में ही मक्खन की होली खेली जाती है और पारम्परिक नृत्य किया जाता है। दू यही कारन है है कि इस बुग्याल की लोकप्रियता धीरे -धीरे बढ़ रही है।

बगजी बुग्याल चमोली के थराली में मौजूद है। यहाँ से उत्तराखंड की सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखलाओं नंदा देवी और पंचाचोली के नजारे देखने को मिलते हैं , धीरे-धीरे यह बुग्याल भी ट्रेकर्स की पसंद बन रहा है।

मोठ बुग्याल रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी में मौजूद है यह बुग्याल भी पूरी तरह से अनछुआ है और गद्दी या गडरिये ही इस बुग्याल में अक्सर पशु चराने लाते हैं।

फूलों की घाटी को ही ऋग्वेद में नंदन कानन कहा गया है जिसका अर्थ है देवताओं का बगीचा। यह बुग्याल भी चमोली में मौजूद है और एक विश्व धरोहर है।

नंदन कानन

नंदन कानन

घसतोली  चमोली के अंतिम गांव माणा से ऊपर है यह बुग्याल से सतोपंथ का रास्ता होकर गुजरता है। यह पूरी तरह से निर्जन इलाका है।

घसतोली

घसतोली

जब भी आप उत्तराखंड के पञ्च केदारों में प्रसिद्ध रुद्रनाथ की यात्रा पर निकलेंगे तो यात्रा पड़ाव बर्मी बुग्याल से होकर ही गुजरता है। यह बुग्याल बेहद ही खूबसूरत और मान्यता अनुसार पवित्र भी है।

बर्मी बुग्याल

बर्मी बुग्याल

देव दामिनी बुग्याल उत्तराखंड के चरों धामों में से एक यमुनोत्री के नजदीक है। यह बुग्याल बेहद ही खूबसूरत और विभिन्न प्रकार के फूलों का घर है।

देव दामिनी

देव दामिनी

पंवाली कांठा  बुग्याल उत्तराखंड के  टिहरी में मौजूद है।  इस बुग्याल से होकर प्रसिद्ध पंवाली कांठा यात्रा  होकर गुजरती है।

पंवाली कांठा

पंवाली कांठा

मनणी बुग्याल गुप्तकाशी में कालीमठ से ऊपर स्तिथ है और यह बुग्याल संकरी ढाल पर मौजूद है जो कि बड़ी जोखिम भरी यात्रा है। मगर यहाँ  बेहद ही खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं।

मनणी बुग्याल

मनणी बुग्याल

कसनी खर्क उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध पंचकेदार में मौजूद द्वितीय केदार मदमहेशवर में फैला हुआ है। यह बुग्याल भी खूबसूरत है।

कसनी खर्क

कसनी खर्क

इन सबके अलावा भी उत्तराखंड में बेहद ही खूबसूरत बुग्याल और ट्रैकिंग स्पॉट मौजूद है जिसकी जानकारी आप हमारी वेबसाइट से ले सकते हैं। लिंक नीचे मौजूद है।