Site icon WeGarhwali

उत्तराखंड के खूबसूरत ट्रेक | Top Famous Trek Of Uttarakhand

उत्तराखंड के खूबसूरत ट्रेक | Top Famous Trek Of Uttarakhand

उत्तराखंड के खूबसूरत ट्रेक: उत्तराखंड राज्य का निर्माण 9 नवंबर 2000 को भारत के 27 वे राज्य के रुप में हुआँ। उत्तराखंड की सीमाए उत्तर में तिब्ब्त और पूर्व में नेपाल, पश्चिम में हिमाचल और दक्षिण में उत्तर प्रदेश से लगी हुई हैं। पारंपरिक हिन्दू ग्रंथों में इस पावन जगह का बहुत महत्व वर्णन किया गया हैं।

उत्तराखंड के पावन पर्वतों से निकलती भारत की सबसे बडी नदियों गंगा और यमुना का उद्गम स्थल हैं। उत्तराखंड अपने तीर्थ स्थलों से सम्पन् होने के साथ-साथ ही अपनी रोमांच भरी ट्रेक के लिये भी देश-विदेश मे प्रचलित हैं। आइये जानते हैं उत्तराखंड के खूबसूरत ट्रेक के बारे में जो आपके तन और मन को रोमांच से भर देने वाले हैं। 


Kedartal trek ( केदारताल ट्रेक )

Spider-wall-Kedartal-Indiahikes-SudheerHegde
Spider-wall-Kedartal-Indiahikes-SudheerHegde

 

 

इस ट्रेक के रोमांच के बारे में जितना कहा जाएँ वो कम ही हैं। यह गंगोत्री के पर्वतों मे स्थित ऐसा मार्ग है, जहां ट्रेकिंग की चाह रखने वाले जरूर जाते है। चारों और बर्फ कि चादर मे लिपटे हुए पर्वत मानो आपको अपना सा बना लेंगे। यहा आप हिमालय  के दर्शन के साथ साथ ही भृगुपंथ (bhirgupanth peak), थलया सागर (thalayasagar peak), और जोगिन चोटियों (jogin peak) का भी आनन्द ले सकते है। इसके साथ साथ ही आप यहाँ हिमालय के प्राकृतिक दर्शन के साथ साथ ही यहां के वन्यजीव जैसे नीली भेड़ और काले भालू को भी देखा जा सकता है। केदार ताल के बारे में पढ़ने  यहां क्लिक करें।

 


Rupin Pass Trek (रुपिन पास ट्रेक )

Rupin-pass ghumakkad
Rupin-pass ghumakkad

 

 

गिरते हुए झरनों कि कल कल, आपस में सटे हुए पर्वत और बर्फ की चादर से ढकी चोटियां आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास दिलवा देंगे, इस ट्रेक कि शुरुवात होती है धौला नामक छोटे से कस्बे  से फिर 7 से 8 दिन का सफ़र करने के बाद आप होगे रूपिन पास (RUPIN PASS) के ऊपर इस ट्रेकिंग के दौरान छोटे छोटे गाँव को भी देखने और समझने का आनन्द उठा सकेगें।

 


Kedarkantha Trek ( केदारकांठा ट्रेक)

kedarkantha pic jai pandya
kedarkantha pic jai pandya

 

 

इस ट्रेक की शुरुआत संकरी नामक गाँव सें की जा सकती है, 18 किलोमीटर का सफ़र करने के बाद 6000 से 7000 फीट पे पहुँचने के बाद ऐसा एहसास होगा कि मानो आप खुले हुए असमान को चूम रहे हो, यहाँ प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलता हैं। यह ट्रेकर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।





Bali pass Trek (बाली पास ट्रेक)

_ballipas trek chardham tour

 

 

बली पास ट्रेक एक ऐसा रोमांच और कठिनाई से भरा हुआ ट्रेक है जिसे हर ट्रेकिंग का शौक रखने वाले को इंतज़ार रहता हैं।  इस ट्रैक के दौरान आप प्रकृति का सही मायने मे दर्शन कर सकेगें।  यह ट्रेक गोविन्द वन्यजीव उद्यान (govind wildlife sanctuary) के बीचों बीच  होता हुआ निकलेगा।  इस ट्रेकिंग के दौरान आपके मन को मोह लेने वाले पर्वत बंदरपुंछ, कालानाग, और स्वर्गारोहण का आनन्द ले सकेंगे।

इसे भी पढ़ें –  चोपता में घूमने के 10 प्रसिद्ध स्थल 


Valley of flowers ( फूलों की घाटी )

valley of flowers
Valley of flowers

 

 

यह ट्रैकिंग एक ऐसी यात्रा है जिसको ट्रैकर्स अपनी पूरी जिंदगि नहीं भूला पाते, यहा पहुँचने के बाद ऐसा प्रतित होता है जैसे यात्रा किसी सपनों कि दुनिया से होती हुई हुई गुजर रही हो, UNESCO ने इसे विश्व विरासत घोषित किआ हुआ है। इसी ट्रैकिंग के दौरान आप हेमकुंड साहिब के दर्शन भी कर सक्ते है।


Dayara Bugyal Trek (दयारा बुग्याल ट्रेक)

Dayara-Bugyal-Trek_ thrillophilla
Dayara-Bugyal-Trek_ thrillophilla

 

दयारा बुग्याल ट्रेक ट्रेकिंग की शुरुआत करने वाले ट्रेकरस के लिए आसान ट्रेक है। दायरा बुग्याल उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत ट्रकों में से एक है। इस ट्रेक पर आप प्रकृति के विभिन्न रंगों का मजा लेंगे। दयारा बुग्याल उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में है। उत्तरकाशी में प्रकृति के बहुत से और भी बहुत से नजारे हैं जिनका लुत्फ आप अपनी यात्रा के दौरान ले सकते हैं। दायरा बुग्याल के बारे में पढ़ने  यहाँ क्लिक करें।

 


Mayali Pass Trek (मयाली पास ट्रेक)

Mayali Pass Trek
उत्तराखंड के खूबसूरत ट्रेक | Top Famous Trek Of Uttarakhand

 

 

मयाली पास उत्तराखंड हिमालय की गोद में बसा एक सुंदर ट्रेक है। यह ट्रेक उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल में स्थित है। प्राचीन समय में यहाँ गंगोत्री से केदारनाथ की यात्रा करने वाले साहसिक तीर्थयात्रियों के लिए पसंदीदा स्थान था। मयाली ट्रेक को गढ़वाल हिमायल का सबसे कठिन ट्रेक माना जाता है। बहुत से पर्यटकों के लिए यह एक प्रसिद्ध ट्रेक है। आगे पढ़ें





 Brahma Tal Trek | ब्रह्म ताल ट्रेक 

Brahma Tal Trek
Brahma Tal Trek

 

 

 

रोमांच व प्रकृति प्रेमियों के लिए ब्रह्म ताल ट्रेक प्रकृति  को करीब से देखने, प्रकृति में पल-पल हो रहे बदलाव को महसूस करने के साथ शौकिया हाईकर्स के लिए यह कभी न भूलने वाला ट्रेक बन सकता है। ब्रह्म ताल की चोटी के शीर्ष से आपको हिमालय की कुछ विशाल चोटियों जैसे नंदा घुन्ती, त्रिशूल पर्वत और बेथरटोली हिमालय देखने को मिलते हैं। वहीं ब्रह्म ताल (Brahma Tal) से नंदा देवी राजजात (Nanda Devi Raj jaat yatra) के रूपकुंड झील तक ट्रेक मार्ग का एक विहंगम दृश्य भी दिखाई देता है।

 


Bagji Bugyal Trek  (बगजी बुग्याल ट्रेक )

bagji bugyal, chamoli
उत्तराखंड के खूबसूरत ट्रेक | Top Famous Trek Of Uttarakhand

 

 

बगजी बुग्याल ट्रेक (Bagji Bugyal trek) हरे-भरे घास के मैदानों के ऊपर प्रकृति के खूबसूरत रंगों को अपने में समाये हुए है। बगजी बुग्याल में जंगली फूलों की एक विशाल प्राकृतिक गैलरी और हिमालय पेड़ों की विभिन्न प्रजातियाँ है। जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहाँ से प्रकृति की बेजोड़ खूबसूरती देखते ही बनती है। अगर कुछ पाने की तलाश में प्रकृति की तरफ रुख किया है तो ये खूबसूरत नजारे आपको दौड़ती भागती जिंदगी से कुछ पल सुकून जरूर देगा।  4 km तक फैले इस मखमली घास के मैदान में लेट कर तारों को देखने का मजा ही कुछ और है।




 


 Moth Bugyal Trek (मोठ बुग्याल ट्रेक)

Nag Tal, Moth Bugyal

 

 

मोठ बुग्याल ट्रेक एक अज्ञात (unexplored ) जगह है। यह पर्यटन के  लिहाज से उत्तराखंड के अन्य ट्रेक जितना प्रसिद्ध नहीं है मगर इसकी खूबसूरती देखने को ही बनती है अगर आप एक एक्सप्लोरर हैं और नयी नयी जगह सबसे पहले देखना चाहते हैं तो मोठ बुग्याल आपके लिए ही है। इस पूरे ट्रेक में आपको प्रकृति के अत्यंत खूबसूरत विहंगम दृश्य देखने को मिलेंगे साथ ही इस क्षेत्र के  स्थानीय संस्कृति और व्यापक जीवन शैली से आप से अच्छा सुखद अनुभव लेके जायेंगे।

इसे भी पढें  –


तो ये थे उत्तराखंड के खूबसूरत ट्रेक (Top Famous Trek Of Uttarakhand)  इनके आलावा भी उत्तराखंड में बहुत से ट्रेक हैं जिनके बारे में आने वाले ब्लॉग में बताया जायेगा। यदि पोस्ट  अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे इंस्टाग्रामफेसबुक पेज व  यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version