
UKSSSC Junior Assistant Syllabus 2025: UKSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती 2025, पूरी जानकारी और सिलेबस
UKSSSC Junior Assistant Syllabus 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कनिष्ठ सहायक भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में रुचि रखते हैं और पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको परीक्षा का सिलेबस, पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
UKSSSC Junior Assistant Syllabus 2025 Update
परीक्षा का अवलोकन (Overview)
- परीक्षा बोर्ड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)
- पद का नाम: कनिष्ठ सहायक
- कुल पद: 751
- कार्यस्थल: उत्तराखंड
- श्रेणी: सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
- चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार
- आधिकारिक वेबसाइट: www.sssc.uk.nic.in
इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड PSC / UKSSSC से सम्बन्धित स्टडी मटेरियल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
UKSSSC कनिष्ठ सहायक सिलेबस 2025
1. सामान्य हिंदी (भाषा एवं साहित्य):
- हिंदी भाषा का विकास, देवनागरी लिपि और वर्णमाला
- शुद्ध-अशुद्ध शब्द, वाक्य संरचना
- तत्सम-तद्भव, पर्यायवाची, विलोम
- मुहावरे, कहावतें, पत्र लेखन
- हिंदी कंप्यूटिंग और फॉन्ट
2. सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन:
- तार्किक क्षमता (Reasoning)
- कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांत
- भारतीय और विश्व इतिहास
- भारतीय और विश्व भूगोल
- राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र
- राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं
3. उत्तराखंड से संबंधित जानकारी:
- भूगोल: नदियां, झीलें, प्राकृतिक संसाधन
- इतिहास: कत्यूर, चंद, गोरखा शासन, आजादी के संग्राम में भूमिका
- पानी के स्रोत: नील, धारा, गूल, नहर
- अर्थव्यवस्था: कृषि, बागवानी, पशुपालन, कुटीर उद्योग
- संस्कृति: लोकगीत, लोकनृत्य, भाषाएं
- पर्यटन: चार धाम यात्रा, साहसिक खेल
- शिक्षा: सामान्य और तकनीकी शिक्षा
- पर्यावरण: बाढ़, सूखा, वनों की कटाई
- प्रमुख सरकारी योजनाएं और कार्यक्रम
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
- परीक्षा की अवधि: 120 मिनट (2 घंटे)
- परीक्षा में कुल प्रश्न: 100
- परीक्षा कुल अंक: 100
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
सामान्य हिंदी | 20 | 20 |
सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन | 40 | 40 |
उत्तराखंड से संबंधित जानकारी | 40 | 40 |
कुल | 100 | 100 |
महत्वपूर्ण निर्देश
- यह परीक्षा OMR शीट पर होगी, जिसमें उत्तर भरने के लिए काली या नीली बॉल पेन का उपयोग करें।
- परीक्षा के लिए निर्धारित समय 2 घंटे का होगा।
- प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे।
- एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- Download Admit Card
UKSSSC Junior Assistant Syllabus 2025 से जुड़ी एग्जाम की जानकरी की यह पोस्ट अगर आप को अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे इंस्टाग्राम, फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
3 thoughts on “UKSSSC Junior Assistant Syllabus 2025: UKSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती 2025, पूरी जानकारी और सिलेबस”