Uttarakhand Viral News

उत्तराखंड पटवारी / लेखपाल परीक्षा 2021 – पेपर पैटर्न, सिलेबस और कटऑफ़ मार्क्स 

उत्तराखंड पटवारी / लेखपाल परीक्षा 2021 

राज्य में स्थित अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा उत्तराखंड में पटवारी व लेखपाल के 513 पदों को भरने की घोषणा की गई है। इन दोनों पदों पर आवेदन भी शुरू हो गए हैं।  आवेदन व शुल्क जमा करने की  अंतिम तिथि 7 अगस्त 2021 है। वहीं परीक्षा के होने की संभावना नवम्बर 2021 बताई जा रही है. हालांकि  परीक्षा से संबंधित सूचना आधिकारिक तौर पर नहीं दी गयी है। इन दोनों पदों में से पटवारी के 366 को लेखपाल के 147 से पद भरे जाने हैं। 

Advertisement

उत्तराखंड पटवारी / लेखपाल 2021 चयन प्रक्रिया 

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखंड पटवारी व लेखपाल के 513 पदों को भरा जाना है। इसके लिए 3 चरणों में चयन प्रक्रिया पूरी होगी। 

  • शारीरिक दक्षता व नापजोख :- इस चरण में पुरुष 1 घंटे में 7 किलोमीटर व महिला 1 घंटे में 4 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। वहीं शारीरिक मानक के आधार पर पुरुष की 168 सेंटीमीटर ऊँचाई व महिला अभ्यर्थी के 152 सेंटीमीटर न्यूनतम माप होनी चाहिए। इसके अलावा पुरुष द्वारा 84 सेंटीमीटर सी न होना चाहिए जिसमें न्यूनतम 5 सेंटीमीटर का फैलाव अनिवार्य है वहीं पूर्णतः मूल के व्यक्तियों को 5 सेंटीमीटर की छूट अनुमन्य होगी। महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम होना चाहिये। 
  •  लिखित परीक्षा :- इसके अन्तर्गत 2 घंटे की लिखित परीक्षा आयोजित होगी जिसमें 100 सवाल सामान्य अध्ययन, हिन्दी, व गणित के 10 वीं तक के पाठ्यक्रम व तार्किक और बौद्धिक क्षमता से जुड़े सवाल होंगे। इस परीक्षा में उत्तराखंड से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान भी पूछा जाएगा। 
  • दस्तावेज सत्यापन :- इस चरण में लिखित व शारीरिक दक्षता में चयनित हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही भर्ती के अंतिम चयन की सूची जारी होगी। 




 

उत्तराखंड पटवारी / लेखपाल लिखित परीक्षा पैटर्न 2021 

 

उत्तराखंड पटवारी / लेखपाल 2021 की लिखित परीक्षा में बहुविकल्पी 100 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल 1 अंक का होगा जिसमें हर गलत जवाब पर ¼ अंक काट दिए जाएंगे। परीक्षा में ही सवाल हिन्दी, सामान्य अध्ययन, अंक गणित, तार्किक व बौद्धिक क्षमता से जुड़े सवाल और उत्तराखंड के भौगोलिक, राजनैतिक व ऐतिहासिक प्रश्नों पर  आधारित होंगे। 

           विषय              समय              कुल मार्क्स 
हिंदी          

            2  घंटे 

           

                  100 

रीजनिंग और गणित 
सामन्य अध्ययन 
उत्तराखंड समान्य ज्ञान 




इसे भी पढ़ें –उत्तराखंड मुख्यमंत्री सूची – राज्य निर्माण से अभी तक

 

उत्तराखंड पटवारी / लेखपाल परीक्षा सिलेबस 2021 

 

सामान्य हिंदी  सामान्य अध्ययन  तर्क शक्ति  अंक गणित 
  • अलंकार,
  • रस,
  • समास,
  • पर्यायवाची,
  • विलोम,
  • तत्सम एवं तदभव,
  • सन्धियां,
  • वाक्यांशों के लिए शब्द निर्माण,
  • लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे,
  • वाक्य संशोधन – लिंग, वचन, कारक, वर्तनी, त्रुटि से सम्बंधित अनेकार्थी शब्द
इतिहास, भारत और उत्तराखंड का भूगोल

महत्वपूर्ण तिथियों और घटनाओं का ज्ञान

भारतीय अर्थव्यवस्था

भारतीय इतिहास

राजनीति

भारतीय संस्कृति

प्रसिद्ध मंदिर, स्थान

मशहूर लोग

सामयिकी

उत्तराखंड और भारत से संबंधित सामाजिक मुद्दे

2 गैर-मौखिक श्रृंखला

3. स्थानिक अभिविन्यास

4. संबंध अवधारणाएं

5. आंकड़े वर्गीकरण

6. अंकगणित संख्या श्रृंखला

7. वर्णमाला श्रृंखला

8. अंकगणितीय तर्क

9. दृश्य स्मृति

10. आंकड़े वर्गीकरण

11. भेदभाव

12.

समानताएं 13. समानताएं और अंतर

14. स्थानिक दृश्य

15. अवलोकन

16. कोडिंग और डिकोडिंग

17. समानताएं इत्यादि।

1. त्रिकोणमितीय अनुपात

2. वर्गमूल

3. ब्याज

4. लाभ और हानि

5. प्रतिशत

6. औसत

7. छूट

8. वृत्त और इसकी जीवाएं

9. अनुपात और समानुपात

10. समय और दूरी

11. नियमित बहुभुज

12. रैखिक समीकरणों के ग्राफ़

13. समय और कार्य

14. चतुर्भुज

15. मिश्रण और आरोप

16. मानक पहचान आदि।




 

उत्तराखण्ड पटवारी / लेखपाल वेतन औ कटऑफ मार्कस 

 

UKSSSC पटवारी / लेखपाल न्यूनतम कटऑफ मार्क्स 

 

उत्तराखंड पटवारी लेखपाल लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के लिए 45 प्रतिशत कटऑफ, अनुसूचित जाति के लिए 35 प्रतिशत कटऑफ, अनुसूचित जनजाति के लिए 35 प्रतिशत कटआॅफ व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 45 प्रतिशत कटऑफ रखा गया है। 

वर्ग  न्यूनतम योग्यता अंक
सामान्य (UR)  45%
अनुसूचित जाति (SC) 35%
अनुसूचित जनजाति (ST) 35%
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 45%

 

उत्तराखंड पटवारी / लेखपाल वेतन 

 

उत्तराखंड पटवारी / लेखपाल का न्यूनतम वेतनमान 29200 से 92300 तक है। यानी पटवारी व लेखपाल में भर्ती होने वाले व्यक्ति को शुरुआती वेतन 29200 ₹ से शुरू होगा। जो अधिकतम 92300 ₹ तक रहेगा। इसके अलावा इन दोनों पदों पर डीए व पीए की सुविधा भी है। 

 

इसे भी पढ़ें – 

 


UKSSSC पटवारी व लेखपाल परीक्षा 2021  से जुडी यह जानकारी अगर आपको अच्छी लगती हैं तो पोस्ट शेयर करें साथ ही हमारे इंस्टाग्रामफेसबुक पेज व  यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

About the author

Deepak Bisht

नमस्कार दोस्तों | मेरा नाम दीपक बिष्ट है। मैं इस वेबसाइट का owner एवं founder हूँ। मेरी बड़ी और छोटी कहानियाँ Amozone पर उपलब्ध है। आप उन्हें पढ़ सकते हैं। WeGarhwali के इस वेबसाइट के माध्यम से हमारी कोशिश है कि हम आपको उत्तराखंड से जुडी हर छोटी बड़ी जानकारी से रूबरू कराएं। हमारी इस कोशिश में आप भी भागीदार बनिए और हमारी पोस्टों को अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर कीजिये। इसके अलावा यदि आप भी उत्तराखंड से जुडी कोई जानकारी युक्त लेख लिखकर हमारे माध्यम से साझा करना चाहते हैं तो आप हमारी ईमेल आईडी wegarhwal@gmail.com पर भेज सकते हैं। हमें बेहद खुशी होगी। जय भारत, जय उत्तराखंड।

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page