Uttarakhand सरकारी योजनाएँ

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना | Mukhymantri Udayman Khiladi Unnayan Yojana

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना | Mukhymantri Udayman Khiladi Unnayan Yojana

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना ( Mukhymantri Udayman Khiladi Unnayan Yojana)

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश भर के युवा और उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना ( Mukhymantri Udayman Khiladi Unnayan Yojana) की शुरूवात कर दी है। इस योजना के तहत 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500/ माह खेल छात्रवृत्ति मिलेगी। ये खेल छात्रवृत्ति प्रदेशभर के 3900 खिलाड़ियों को हर वर्ष दी जाएगी। 
 

कौन करेगा चयन? 

 
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक जिले से 150 बालक और 150 बालिकाओं को योजना का लाभ मिलेगा। जिसके लिए नगर पालिका/नगर निगम, नगर पंचायत/ न्याय पंचायत व ब्लाक स्तर पर बच्चों का चयन किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया संबंधित जनपद के जिलाधिकारी के तत्वावधान में समन्न होगी। जिलाधिकारी द्वारा ही चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारियाँ उपलब्ध की जाएंगी। 

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत पात्रता

  • केवल प्रदेश के 14 से लेकर 18 साल तक के बच्चे इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
  • आवेदन करने के लिए बच्चों को उत्तराखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

Mukhymantri Udayman Khiladi Unnayan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

 

  • उत्तराखंड के देहरादून में 29 अगस्त 2022 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी के द्वारा मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान उन्नयन योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के तहत प्रदेश के 8 से लेकर 14 साल के उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रतिमाह प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • यह खेल छात्रवृत्ति प्रतिमाह 1500 रुपए की प्रदान की जाएगी।
  • Mukhymantri khiladi Udyman Unnayan Yojana के तहत प्रदेश के 3900 छात्रों का चयन किया गया है जिन्हें यह छात्रवृत्ति हर महीने दी जाएगी।
  • इन 3900 छात्रों में प्रदेश के सभी जिलों से 150 बालक एवं 150 बालिकाओं का चयन किया गया है।
  • इसके अलावा प्रदेश के आर्थिक रुप से गरीब बच्चे जो खेल प्रतिभा में रुचि रखते हैं उन्हें इस योजना के माध्यम से सबसे अधिक बढ़ावा मिलेगा।
  • यह योजना उत्तराखंड में छुपी हुई बाल प्रतिभा को उजागर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी।
 

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना की चयन प्रक्रिया 

 
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शारीरिक दक्षता द्वारा बच्चों को इस योजना के लाभार्थी के रूप में चुना जाएगा। जिसके लिए शारीरिक दक्षता के 6 पड़ावों से गुजरना पड़ेगा। जिसमें 30 मीटर फ्लाइंड रन, स्टैंडिंग ब्रोड जंप, फारवर्ड बैंड एंड रीच, 6*10 शटल रन, मेडिसन बाॅल पुट, 600 मीटर रन के पड़ावों को पार करना होगा।
इसे भी पढ़ें – घस्यारी कल्याण योजना 
 

इस योजना की शुरूवात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना हमारे प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति के माध्यम से साधन-संसाधन संपन्न बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।”

Mukhymantri Udayman Khiladi Unnayan Yojana का form 

मुख्यमंत्री उदयमान योजना का फॉर्म सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर दिया गया है जिसे आप डाउनलोड करके उसे नजदीकी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा इस योजना का फॉर्म नीचे दिया गया है जिसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकल सकते हैं 

Mukhymantri Udayman Khiladi Unnayan Yojana ka form
Mukhymantri Udayman Khiladi Unnayan Yojana ka form

 

Mukhymantri Udayman Khiladi Unnayan Yojana के बारे में और अधिक जानकारी के लिए सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट sports.uk.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। 

 


यह पोस्ट अगर आप को अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे इंस्टाग्रामफेसबुक पेज व  यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें। साथ ही हमारी अन्य वेबसाइट को भी विजिट करें। 

About the author

Deepak Bisht

नमस्कार दोस्तों | मेरा नाम दीपक बिष्ट है। मैं पेशे से एक journalist, script writer, published author और इस वेबसाइट का owner एवं founder हूँ। मेरी किताब "Kedar " amazon पर उपलब्ध है। आप उसे पढ़ सकते हैं। WeGarhwali के इस वेबसाइट के माध्यम से हमारी कोशिश है कि हम आपको उत्तराखंड से जुडी हर छोटी बड़ी जानकारी से रूबरू कराएं। हमारी इस कोशिश में आप भी भागीदार बनिए और हमारी पोस्टों को अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर कीजिये। इसके अलावा यदि आप भी उत्तराखंड से जुडी कोई जानकारी युक्त लेख लिखकर हमारे माध्यम से साझा करना चाहते हैं तो आप हमारी ईमेल आईडी wegarhwal@gmail.com पर भेज सकते हैं। हमें बेहद खुशी होगी। मेरे बारे में ज्यादा जानने के लिए आप मेरे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ सकते हैं। :) बोली से गढ़वाली मगर दिल से पहाड़ी। जय भारत, जय उत्तराखंड।

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page