Entertainment

हैकेर्स से वापस आते ही किशन महिपाल के इस गाने ने मचाई धूम




Advertisement

किशन महिपाल हमेशा अपने गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। उनके गानों में ना सिर्फ उत्तराखंडी संस्कृति और बोली की खुशबू आती है बल्कि नये कलेवर के साथ वो वर्तमान पीढ़ी को भी अपने साथ जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसा ही एक गीत किशन महिपाल ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। गौरतलब है कि किशन महिपाल  ने पिछले महीने अपने ऑफिसियल यूट्यूब आकउंट के हैक होने की बात कही थी।  जो कि अब रिकवर कर लिया गया है।

किशन महिपाल के अनुसार उनका यह नया गीत घागरा भी हैकर से वापस लिया गया है।  किशन महिपाल ने अपने यूट्यूब आकउंट में इस बात को कमेंट बॉक्स में भी पिन किया है। अपने कमेंट में उन्होंने लिखा है कि ” सभी को धन्यवाद, ये वीडियो हैकर से वापस ली है जिस वजह से इसकी क्वालिटी में थोड़ा प्रॉब्लम है। वही उन्होंने में कंप्यूटर मिस्टेक का भी जिक्र किया है। देखिये वीडियो।



गाने की बात करें  तो किशन महिपाल का यह गढ़वाली गीत “घागरा” एक डीजे सांग है।  जिसका गायन व कम्पोजीशन किया है किशन महिपाल ने वहीं संगीत व रीदम दिया है गुंजन डंगवाल व रंजीत सिंह ने। म्यूजिक के साथ गुंजन डंगवाल की कलाकारी के क्या कहने। इस गाने का संगीत बहुत ही प्यारा है। इसकी धुन क्लासिकल और राजस्थानी टच है जिसे सुनने में आनंद आ जाएगा। वहीं इस गाने में जो चार चाँद लगाने का कार्य किया है वह अनूप परमार और उनकी टीम ने। अनूप परमार एक डांसर  यूटूबेर हैं जिनके डांस मूव आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे। पूरी तरह से यह गाना एक फुल ओरिजिनल पैकैज है।

इसे भी देखें – 2020 के टॉप ट्रेंडिंग गढ़वाली कुमाउँनी सांग 

किशन महिपाल के इस गाने को सोशल प्लेटफार्म पर काफी पसंद किया जा रहा है।  वहीँ लोगों द्वारा भी खूब प्रोत्साहित किया जा रहा है। मौजूदा समय में जब  पुराने गानों को नए कलेवर देकर पेश किया जा रहा है किशन महिपाल का यह गीत उनके लिए कटाक्ष है। जो कुछ नया लिखना व पेश करना नहीं चाहते।  खैर अब बातों को यही विराम देते हैं और छोड़ के चलते हैं आपको इस सांग के साथ।  आप भी आनंद लीजिये। वीडियो देखें।

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करे।



About the author

Deepak Bisht

नमस्कार दोस्तों | मेरा नाम दीपक बिष्ट है। मैं इस वेबसाइट का owner एवं founder हूँ। मेरी बड़ी और छोटी कहानियाँ Amozone पर उपलब्ध है। आप उन्हें पढ़ सकते हैं। WeGarhwali के इस वेबसाइट के माध्यम से हमारी कोशिश है कि हम आपको उत्तराखंड से जुडी हर छोटी बड़ी जानकारी से रूबरू कराएं। हमारी इस कोशिश में आप भी भागीदार बनिए और हमारी पोस्टों को अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर कीजिये। इसके अलावा यदि आप भी उत्तराखंड से जुडी कोई जानकारी युक्त लेख लिखकर हमारे माध्यम से साझा करना चाहते हैं तो आप हमारी ईमेल आईडी wegarhwal@gmail.com पर भेज सकते हैं। हमें बेहद खुशी होगी। जय भारत, जय उत्तराखंड।

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page