Uttarakhand Uttarakhand Study Material

उत्तराखंड में स्तिथ विश्वविद्यालय एवं कॉलेज | Universities and Colleges in Uttarakhand

उत्तराखंड में स्तिथ विश्वविद्यालय एवं कॉलेज | Universities and Colleges in Uttarakhand

उत्तराखंड में स्तिथ विश्वविद्यालय – राज्य गठन से पूर्व तकनीकी तथा सामान्य उच्च शिक्षा के लिए  राज्य में सभी श्रेणियों के कुल 6 विश्वविद्यालय स्थित थे। जिनमें – रूड़की विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय, गढ़वाल विश्वविद्यालय, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय, गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड विश्वविद्यालय और एफआरआई डीम्ड विश्वविद्यालय सम्मिलित थे। इन सभी विश्वविद्यालयों से 100 से अधिक स्नातक और स्नातकोत्तर महाविद्यालय व अन्य संस्थान जुड़े थे। 

Advertisement

वर्तमान में उत्तराखंड में कुल  मिलाकर 2 दर्जन से भी अधिक उच्च शिक्षण संस्थान हैं। उत्तराखंड में स्थित विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा व भौगोलिक व वानस्पतिक शिक्षा के बहुत से सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान जुड़े हैं। 

नीचे उत्तराखंड में स्थित कुछ उच्च शिक्षण संस्थानों के विषय में जानकारी दी गई है। 

उत्तराखंड में स्थित उच्च शिक्षण संस्थान एवं विश्वविद्यालय 

उच्च शिक्षण संस्थान  स्थान  स्थापना वर्ष  स्थापित किया 
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय  हरिद्वार  4 मार्च 1902  स्वामी श्रद्धानन्द 
गोविन्द बल्लभ पंत कृषि वि०वि  उधम सिंह नगर  17 नवंबर 1960  जवाहर लाल नेहरू 
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय वि०वि  श्रीनगर गढ़वाल  (पौड़ी) 1973 
कुमाऊँ वि०वि नैनीताल  1973 
वन अनुसंधान संस्थान  देहरादून  1906 
हिमालयन स्कूल ऑफ़ मेडिकल वि०वि जोलीग्रांट (देहरादून) 1996  स्वामी राम 
देव संस्कृति वि०वि हरिद्वार  22 मार्च 2002 
हिमगिरि नभ वि०वि देहरादून  2003 
यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेट्रोलियम एन्ड एनर्जी स्टडीज  देहरादून  2003 
दून वि०वि देहरादून  2005 
उत्तराखंड संस्कृत वि०वि हरिद्वार  2005 
उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी  देहरादून  2005  
उत्तराखंड मुक्त वि०वि हल्द्वानी  2005 
उत्तराखंड आयुर्वेदिक वि०वि देहरादून  2009 
उत्तराखंड युनिवेर्सिटी ऑफ़ हॉर्टिकल्चर एन्ड फॉरेस्ट्री  भरसार (पौड़ी) 2011 
श्रीदेव सुमन वि०वि टिहरी  2012 
उत्तरांचल वि०वि देहरादून  2013 
उत्तराखंड आवासीय वि०वि  अल्मोड़ा  2016 
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय  देहरादून  2017
हिमालयन गढ़वाल वि०वि (डीम्ड) पौड़ी 2016
भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय  कोटद्वार  2016
क्वांटम विश्वविद्यालय  रुड़की  2017
सुबान सिंह जी ने विश्वविद्यालय  अल्मोड़ा  2020
पतंजलि विश्वविद्यालय (डीम्ड) हरिद्वार  2006 स्वामी रामदेव 



उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय संस्थान 

 

संस्थान  स्थापना  वर्ष 
आई०आई०टी रुड़की (IIT) रुड़की  1949  
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) श्रीनगर गढ़वाल  2010 
भारतीय प्रबंधन संसथान (IIM) काशीपुर, उधम सिंह नगर  2011 
आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (AIIMS)  ऋषिकेश  2012 
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय फारेस्ट अकादमी  (FIR) देहरादून  1987 
इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) देहरादून  1932 

 

उत्तराखंड में स्तिथ तकनिकी शिक्षण संस्थान- 

तकनीकी शिक्षा की बात करें तो राज्य में डिप्लोमा स्तरीय प्राविधिक शिक्षा के 70 राजकीय 58 निजी संस्थान, स्नातक स्नातकोत्तर स्तरीय प्राविधिक शिक्षा के राज्य में 6 राजकीय 2 केन्द्रीय व अट्ठाइस निजी इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित हैं। 

  • प्रदेश में 6 राजकीय इंजीनयरिंग कॉलेज हैं – घुडदौड़ी (पौड़ी), द्वाराहाट (अल्मोड़ा), गोपेश्वर (चमोली), टनकपुर (चम्पावत), पिथौरागढ़ व देहरादून में हैं। 
  • कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज को रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज का दर्जा दिया गया है। 
  •  देहरादून में सुद्धोवाला पॉलिटेक्निक को महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में विकसित किया गया है। यह राज्य का पहला महिला इंजीनियरिंग कॉलेज है। 

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड के प्रमुख संस्थान 



 उत्तराखंड में स्तिथ चिकित्सा शिक्षा संस्थान

उत्तराखंड में स्तिथ विश्वविद्यालय में चिकित्सा शिक्षा के लिए राज्य में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, तथा नेचुरोपैथिक पद्धतियों के कई शिक्षण संस्थान उपस्थित हैं। इसके अलावा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) ऋषिकेश में फरवरी 2014 से संचालित है जिससे सम्बन्धित गोपेश्वर चमोली में ट्रामा सेंटर भी स्थापित किया गया है। 

 

चिकित्सा संसथान  स्थापना  मान्यता वर्ष 
हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (डीम्ड) जोलीग्रांट (देहरादून) 2007 
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ऋषिकेश  2014 
सुशीला तिवारी मेमो० मेडिकल कॉलेज  हल्द्वानी (नैनीताल ) 2004 
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज  श्रीनगर  2008 
दून मेडिकल कॉलेज  देहरादून  2016 
चिकत्सा शिक्षा वि०वि  देहरादून  2013 
आयुर्वेदिक वि०वि  देहरादून  2009 
ऋषिकुल राजकीय पीजी कॉलेज  हरिद्वार 
चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज  रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)
उत्तरांचल यूनानी मेडिकल कॉलेज  हरिद्वार 
नर्सिंग कॉलेज (राज्य में पहला ) देहरादून  2010 



कुछ प्रमुख प्रतिष्ठत कॉलेज 

 

श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, देहरादून 

शिक्षा के क्षेत्र में राज्य में गुरु रामराय एजुकेशन मिशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस मिशन की स्थापना 1950 में श्री महंत इंद्रेश चरण दास जी ने की थी। सर्वप्रथम 1950 में देहरादून में इस मिशन के अंतर्गत विद्यालय खोला गया। वर्तमान में इस मिशन से कुल 123 विद्यालय जुड़े हैं। जिनमें से 80 उत्तराखंड में, 28 पंजाब में, 14 उत्तर प्रदेश में व 1 दिल्ली में है। वर्तमान में देहरादून में इस मिशन के साथ श्री इन्द्रेश चरणदास मेमोरियल हॉस्पिटल, गुरू रामराय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस और श्री गुरु राम राय मैडीकल कालेज को भी जोड़ दिया गया है। 

 

डी०ए०वी कालेज 

देहरादून में स्थित डीएवी कालेज की स्थापना 1902 में ठाकुर पूर्ण सिंह नेगी ने संस्कृत विद्यालय के रूप में की थी। डीएवी कॉलेज से अभी तक उत्तराखण्ड के अनेक ख्याति प्राप्त लोगों ने शिक्षा अर्जित की है। जिनमें शिक्षाविद भक्त दर्शन, हेमवती नंदन बहुगुणा (यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री), बीसी जोशी (भारतीय थल सेना जनरल), यशवंत सिंह रावत (1986 में पोलैंड में मैराथन दौड़ स्वर्ण पदक विजेता), नित्यानंद स्वामी (उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री), बछेंद्री पाल, शिव सागर रामगुलाम (मॉरीशस की राष्ट्रपति), लोकेन्द्र बहादुर चन्द्र (नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री) आदि सम्मिलित हैं। 



दून कालेज 

देहरादून में स्थित दून कॉलेज की स्थापना 1935 में प्रसिद्ध बैरिस्टर और वायसराय की काउंसिल के सदस्य सतीश रंजन दास द्वारा अच्छी शिक्षा और अंग्रेजी के विकास के लिए की गई थी। यह भारत का प्रथम पंजीकृत स्कूल है। 

 

सेंट जोजेफ एकेडमी 

1934 में देहरादून में स्थापित सेंट जोजेफ एकेडमी एक प्रतिष्ठित स्कूल है। इस स्कूल से अभी तक भारत के कुल 3 नौसेनाध्यक्ष – सुशील कुमार, विष्णु भागवतअजय सिंह शेखावत मिल चुके हैं। 

 

 उत्तराखंड के प्रतिष्ठित स्कूल 

 

प्रतिष्ठित स्कूल / कॉलेज  स्थापित  वर्ष 
सेंट जॉर्ज कॉलेज  मसूरी, देहरादून  1853 
वेलहेम गर्ल्स हाईस्कूल  देहरादून  1857 
शेरवुड कॉलेज  नैनीताल  1869 
लंढौर लैंग्वेज स्कूल  मसूरी, देहरादून  1870 
रैम्जे इंटर कॉलेज  अल्मोड़ा  1870 
वाइन वर्ग ऐलन स्कूल  मसूरी  1887 
ओकग्रोव स्कूल  मसूरी  1888 
वुडस्टॉक स्कूल  मसूरी  1901 
कान्वेंट ऑफ़ जीसस एन्ड मैरी  देहरादून  1902 
महादेवी कन्या पाठशाला  देहरादून  1902 
कर्नल ब्राउन केम्ब्रिज स्कूल  देहरादून  1926 
द एशियन स्कूल  देहरादून 
सेंट जोसेफ अकादमी  देहरादून  1934 
द दून कॉलेज  देहरादून  1935 
वेलहेम बॉयज स्कूल   देहरादून  1937 
बिड़ला विद्या मंदिर  नैनीताल  1947 
बाइटलैंड स्कूल  देहरादून  1958 

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड के प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए स्टडी मटेरियल 

 


उत्तराखंड में स्तिथ विश्वविद्यालय एवं कॉलेज के बारे में यह जानकारी अगर आपको अच्छी लगती हैं तो पोस्ट शेयर करें साथ ही हमारे इंस्टाग्रामफेसबुक पेज व  यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

About the author

Deepak Bisht

नमस्कार दोस्तों | मेरा नाम दीपक बिष्ट है। मैं इस वेबसाइट का owner एवं founder हूँ। मेरी बड़ी और छोटी कहानियाँ Amozone पर उपलब्ध है। आप उन्हें पढ़ सकते हैं। WeGarhwali के इस वेबसाइट के माध्यम से हमारी कोशिश है कि हम आपको उत्तराखंड से जुडी हर छोटी बड़ी जानकारी से रूबरू कराएं। हमारी इस कोशिश में आप भी भागीदार बनिए और हमारी पोस्टों को अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर कीजिये। इसके अलावा यदि आप भी उत्तराखंड से जुडी कोई जानकारी युक्त लेख लिखकर हमारे माध्यम से साझा करना चाहते हैं तो आप हमारी ईमेल आईडी wegarhwal@gmail.com पर भेज सकते हैं। हमें बेहद खुशी होगी। जय भारत, जय उत्तराखंड।

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page