Uttarakhand Uttarakhand GK

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान 2022 (Uttarakhand 200 One Liner GK Hindi )

Uttarakhand Gk Question 2022 – उत्तराखंड सामान्य ज्ञान 2022, Uttarakhand General Knowledge in Hindi 2022-  उत्तराखंड में  आयोजित uksssc और ukpsc की परीक्षाओं में आने वाले उत्तराखंड के सामान्य ज्ञान की तैयारी के लिए हम आपके लिए उत्तराखंड सामान्य ज्ञान 2022 (Uttarakhand 200 One Liner GK Hindi ) ले के आएं हैं ये इन सवालों में से कई सरे सवाल आपको आगामी परीक्षाओं में देखने को मिलेंगे। इसके आलावा हम समय-समय पर आपके लिए उत्तराखंड के इतिहास, भूगोल और योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी डालते रहते हैं ताकि आपकी तयारी में कोई कमी न रहे।

इसे भी पढ़िए – 

Uttarakhand GK 2022, उत्तराखंड सामान्य ज्ञान उत्तराखंड की सभी सरकारी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और आये दिन UKSSSC/UKPSC उत्तराखंड से जुड़े सवालों को और मुश्किल बना रहा है। इसी को ध्यान रखते हुए नीचे हम Uttarakhand 200 One Liner GK Hindi लाए हैं जो आपकी तैयारी में बहुत मदद करेगा। उम्मीद करते हैं आपको हमारी ये कोशिश आपकी परीक्षा में आपको सफलता दे।



उत्तराखंड सामान्य ज्ञान 2022 (Uttarakhand 200 One Liner GK Hindi )


 

 

  1. किस चंद शासक ने गोरखाओं के ख़िलाफ़ संघर्ष शुरू किया और डोटी से मुक्ति दिलाई?

उत्तर – भारती चंद

  1. गोपेश्वर त्रिशूल शिला लेख में किस गोरखा शासक के आधिपत्य के संकेत मिले हैं?

उत्तर – अशोक चल्ल

  1. महात्मा गांधी ने किसे भारत की दूसरी बारादोली के नाम से संबोधित किया?

उत्तर – सल्ट हत्याकांड (आंदोलन) कुमाऊँ

  1. सल्ट क्षेत्र में किस आन्दोलनकारी ने सक्रिय भूमिका निभाई जिनके जेल जाने पर सालम क्षेत्र में जनता भड़क उठी?

उत्तर – मदन मोहन उपाध्याय

  1. कौन से अंग्रेजी अधिकारी ने सल्ट में हो रही जनसभा पर गोलियाँ चलवाई?

उत्तर – अंग्रेजी सैन्य अधिकारी जॉनसन

  1. अल्मोड़ा में स्थित खगमरा कोट किले का निर्माण किसने किया ?

उत्तर- भीष्म चंद 

  1. अल्मोड़ा में ही स्थित मल्ला महल किले का निर्माण किसने करवाया?

उत्तर – राजा कल्याणचन्द

  1. कत्यूरी वंश की स्थापना किसने की?

उत्तर- वसंत देव

  1. कौसानी में उत्तराखंड की कौन सी प्रसिद्ध चाय का उत्पादन किया जाता है?

उत्तर- गरियास टी

  1. गांधीजी द्वारा किस पत्रिका में कौसानी को भारत का स्विट्जरलैंड बताकर लेख लिखा है?

उत्तर- यंग इंडिया



  1. यंग इंडिया पुस्तक भारत के किस स्वाधीनता संग्राम सेनानी द्वारा लिखी गई है?

उत्तर – लाला लाजपतराय (1916)

  1. पिनाकेश्वर मन्दिर किस उत्तराखण्ड के किस जिले में स्थित है?

उत्तर – बागेश्वर 

  1. 1988 में संचालित साप्ताहिक व दैनिक पत्रिका सीमांत वार्ता का संपादन किसने किया ?

उत्तर – रमेश पोखरियाल निशंक

  1. उत्तराखंड के साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी को साहित्य अकादमी पुरस्कार किस वर्ष मिला ?

उत्तर – 1997

  1. उत्तराखंड के किस व्यक्ति को कैंपेनियन ऑफ इंडियन एम्पायर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर – नैन सिंह रावत

  1. उत्तराखंड के लोक वाद्यों में स्थित खंजरी वाद्य किसके अंतर्गत आता है?

उत्तर – घन वाद्य 

  1. उत्तराखंड में प्रस्तावित पाबर जल विद्युत परियोजना किस जिले से संबंधित है?

उत्तर – देहरादून (टोंस नदी)

  1. वर्ष 1979 में बनी उत्तराखंड क्रांति दल के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर – डॉ देवी दत्त पंत

  1. सुन्दरलाल बहुगुणा को पद्मश्री पुरस्कार से किस वर्ष सम्मानित किया गया ?

उत्तर – वर्ष 1981

  1. उत्तराखंड की पवित्र गोरखनाथ गुफा कहां स्थित है ?

उत्तर – भक्तियाना, श्रीनगर गढ़वाल

  1. दाबका नदी किस जिले से निकलती है?
    उत्तर – नैनीताल के गरमपानी से
  2. कांसरोताल किस जिले में स्थित है ?

उत्तर – देहरादून (रायवाला के पास)

  1. 1857 में उत्तराखण्ड के प्रथम स्वतंत्रता संग्रामी कालू मेहरा द्वारा कौन सा संगठन बनाया ?

उत्तर – क्रांतिवीर



  1. पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने प्रेम सभा की स्थापना कब और कहाँ कि?

उत्तर – सन 1914 काशीपुर में

  1. हिमालयन एक्शन एंड रिसर्च सेंटर (हार्क) कहाँ स्थित है?

उत्तर – देहरादून  (1988)

  1. दलितों के उत्थान के लिए किसने सुधारिणी सभा का गठन किया?

उत्तर – खुशीराम आर्य ने

  1. स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट जो 2015 से निर्माणाधीन है कहां बनाने की योजना है?

उत्तर- हल्द्वानी 

  1. गुसैं या सै उपनाम से किस साहित्यकार को संबोधित किया जाता है?

उत्तर – सुमित्रानंदन पंत

  1. किस संगीतकार ने ”नाद नंदनी” और “ढोल सागर” पुस्तक लिखी?

उत्तर – केशवदास अनुरागी

  1. राइफलमैन गबर सिंह नेगी को किस वर्ष अंग्रेजी सेना के सर्वोच्च सम्मान विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया गया?

उत्तर- वर्ष 1915

  1. उत्तराखंड का प्रथम दैनिक पत्र कौन सा था ?

उत्तर – पर्वतीय 

  1. कुमाऊंनी लेखक लीलाधर जगूड़ी को किस वक्त साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

उत्तर – वर्ष 1997

  1. राज्य के विधानसभा की कुल 70 सीटों में से कितनी आरक्षित सीटों की संख्या है ?

उत्तर – 15 ( 13 – SC & 2 – ST)



  1. गढ़वाल कांग्रेस कमेटी का गठन किस वर्ष किया गया?

उत्तर – वर्ष 1918 ( बैरिस्टर मुकंदीलाल और अनुसूया प्रसाद बहुगुणा के प्रायासों द्वारा)

  1. राज्य में खनन नीति की घोषणा की इस वर्ष की गई ?

उत्तर – वर्ष 2001

  1. 1825 में किस आइरिस ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी ने मसूरी की खोज की ?

उत्तर – कैप्टन यंग

  1. छिपलाकेदार मन्दिर किस जिले में स्थित है ?

उत्तर – पिथौरागढ़

  1. मन्मथ सागर पुस्तक की रचना किसने की ?

उत्तर – मोलाराम ने ( इन्होंनें मन्मथ पंथ भी चलाया)

  1. काफल पाको गीत के रचनाकार कौन है ?

उत्तर – चंद्रकुंवर बर्त्वाल

  1. चीला जल विद्युत परियोजना उत्तराखंड के किस जिले में स्थित है ?

उत्तर – पौढ़ी में (144 मेगावाट )

  1. मीठा रीठा साहिब गुरुद्वारा उत्तराखण्ड के किस जिले में स्थित है ?

उत्तर – चम्पावत

  1. गढ़वाल पेंटिंग्स पुस्तक के रचियता कौन थे ?

उत्तर – मुकंदी लाल

  1. उत्तराखण्ड के किस महिला को बैडमिंटन क्वीन के नाम से जाना जाता है?

उत्तर – मधुमिता बिष्ट

  1. उत्तराखंड का कौन सा जिला सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रखने वाला है?

उत्तर – पिथौरागढ़

  1. विनियोग माउंटेन क्लेव वन्यजीव विहार कहाँ स्थित है ?

उत्तर – देहरादून

  1. इचारी बांध परियोजना किस नदी पर स्थित है ?

उत्तर – टोंस नदी



  1. नैनीताल की खोज किसी यात्री ने की थी ?

उत्तर – पी. बैरन

  1. उत्तराखंड के किस स्थान पर कण्डाली महोत्सव मनाया जाता है ?

उत्तर – चौंदास

  1. उत्तराखंड में डोला पालकी आन्दोलन के प्रवर्तक कौन थे ?

उत्तर – जयानन्द भारती

  1. भारत में पंचायती राज अधिनियम कब लागू हुआ ?

उत्तर – 24 अप्रैल 1993

  1. उच्च शिक्षा निदेशालय कहाँ स्थित है ?

उत्तर – नैनीताल 

  1. परिमार्जन नेगी किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं ?

उत्तर – शतरंज

  1. मोड़ मेला कहां आयोजित किया जाता है ?

उत्तर – जौनसार

  1. उत्तराखंड के किस व्यक्ति ने महात्मा गांधीजी की दांडी यात्रा में भाग लिया था?

उत्तर – भैरव दत्त जोशी



  1. उत्तराखंड के सबसे पहले समाचार पत्र द हिल्स का प्रकाशन किसने किया?

उत्तर – जाॅन मैकिनन (1842)

  1. रियासत टिहरी गढ़वाल समाचार पत्र का प्रकाशन किस परमार वंश के राजा ने किया ?

उत्तर – कीर्तिशाह (1901)

  1. परमार वंश के शासक को गर्भभंजन की उपाधि दी गई थी ?

उत्तर – महिपत शाह

  1. बजनी आभूषण शरीर के किसी हिस्से में लगाया जाता है ?

उत्तर – कान में

  1. मणिकर्णिका कुंड किस जिले में स्थित है ?

उत्तर – रूद्रप्रयाग

  1. किस मुगल शहजादे ने श्रीनगर गढ़वाल में आश्रय लिया था ?

उत्तर – सुलेमान शिकोह

  1. उत्तराखंड के किस खिलाड़ी को “आयरन वॉल ऑफ इंडिया” के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर – त्रिलोक सिंह बसेड़ा

  1. अरुण जखमोला का सम्बन्ध किस खेल से है?

उत्तर – बास्केटबॉल

  1. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की स्थापना कब की गई?

उत्तर – वर्ष 1965

  1. उत्तराखंड के किस खिलाड़ी को चाइना वॉल के नाम से जाना जाता है?

उत्तर – रामबहादुर छेत्री

  1. देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी की स्थापना कब की गई थी ?

उत्तर – 10 दिसम्बर 1932



  1. सत्रहवीं सदी में गढ़वाल के राजा महीपतिशाह के प्रमुख सेनापति कौन थे?

उत्तर – वीर माधो सिंह भंडारी

  1. उत्तराखंड में कुमाऊं रेजीमेंट का डाक टिकट कब जारी किया गया था?

उत्तर – वर्ष 1988

  1. बछेंद्री पाल ने एवरेस्ट पर फतह कब की?

उत्तर – 24 मई 1984

  1. उत्तराखंड के किस जिले में 5 स्टेडियम स्थित है?

उत्तर – पौड़ी

  1. चन्द्रसिंह गढ़वाली का वास्तविक नाम क्या था ?

उत्तर – चन्द्र सिंह नेगी

  1. नगाड़े खामोश हैं इस नाटक के लेखक कौन है ?

उत्तर – गिरीश तिवारी गिर्दा

  1. उत्तराखंड के प्रसिद्ध साहित्यकार शैलेश मटियानी का जन्म किस जनपद में हुआ ?

उत्तर – अल्मोड़ा

  1. इनसाइक्लोपीडिया ऑफ उत्तराखंड के नाम से प्रसिद्ध व्यक्ति कौन है ?

उत्तर – शिवप्रसाद डबराल

  1. उत्तराखंड के मसूरी में सबसे पहले स्थापित जलविद्युत परियोजना का नाम क्या है ?

उत्तर – ग्लोगी जल विद्युत परियोजना (1909 )

  1. बिर्थी जल प्रपात कहाँ स्थित है ?

उत्तर – पिथौरागढ़



  1. उत्तराखंड के ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेला का आयोजन कहां किया जाता है ?

उत्तर – अल्मोड़ा

  1. उत्तराखंड में ड्रग कम्पोजिट रिसर्च यूनिट संस्थान कहाँ स्थित है ?

उत्तर – रानीखेत (अल्मोड़ा)

  1. उत्तराखंड में स्थित किस जनजाति के लोग मुंडा तथा कुमाउनी भाषा बोलते हैं ?

उत्तर – राजी जनजाति

  1. उत्तराखंड के किस जिले से सोना जैसा अहम तत्व मिलता है?

उत्तर – चमोली

  1. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल मैं 301 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले सोना नदी वन्यजीव विहार की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – वर्ष 1987 में  

  1. राठ विकास अभिकरण की स्थापना कहाँ की गयी है ?

उत्तर – पौड़ी में

  1. साइंस ऑफ़ लैंग्वेज किसकी रचना है ?

उत्तर – मैक्समूलर

  1. हरी राम धस्माना ने अपनी कौनसी पुस्तक में गढ़वाली को संस्कृत का अंग बताकर विभन्न शब्दों सूचि दी है ?

उत्तर –  वेदमाला

  1. हिलांसी किसकी प्रमुख रचना है ?

उत्तर – भगवती प्रसाद पांथरी

  1. उच्च शिक्षा निदेशालय कहाँ स्तिथ है ?

उत्तर – नैनीताल

  1. सन 1902 में हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर – स्वामी श्रध्दानंद



  1. मुक्तेश्वर में बक्ट्रियोलॉजिक प्रयोगशाला की स्थापना का श्रेय किसइ दिया जाता है ?

उत्तर –  डॉ. अल्फ्रेड लिंगार्ड

  1. गढ़वाल में हिंदी पत्रकारिता का भीष्म पितामह किसे कहा जाता है ?

उत्तर –  विश्वम्भरदत्त चंदोला

  1. जय भारत – जय उत्तराखंड किसका प्रसिद्ध नाटक है ?

उत्तर – राजेंद्र धस्माणा

  1. जैव प्रौद्योगिकी संस्थान कहाँ स्तिथ है ?

उत्तर – पंतनगर

  1. राष्ट्रिय इंडियन मिलिट्री कॉलेज की स्थापना कब हुई ?

उत्तर –  1 मार्च, 1922, (ड्यूक ऑफ़ विंडसर) द्वारा

  1. अर्जुन  पुरस्कार से सम्मानित सुरेंद्र सिंह बाल्दिया कसी खेल से सम्बंधित हैं ?

उत्तर –  नौकायन

  1. बाल सुंदरी मेला कहाँ लगता है ?

उत्तर –  काशीपुर, उधम सिंह नगर

  1. कैलाश मानसरोवर यात्रा किस दर्रे से होकर जाती है ?

उत्तर – लिपुलेख

  1. हुड़किया बोल किस अवसर पर गया जाता है ?

उत्तर – रुपाई – गुड़ाई

  1. लामण किस प्रकार का गीत है ?

उत्तर – प्रणय गीत

  1. कफनी ग्लेशियर कहाँ स्तिथ है ?

उत्तर – बागेश्वर में

  1. कोटेश्वर बांध किस नदी पर बनाया जा रहा है ?

उत्तर –  बागेश्वर

  1. नधौर दून किस जनपद में स्तिथ है ?

उत्तर – नैनीताल



  1. सकलाना विद्रोह कहाँ घटित हुआ था ?

उत्तर – टिहरी

  1. त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जीवन पर आधारित “खैरासैण का सूरज” पुस्तक किसने लिखी है?

उत्तर – डॉ नन्दन सिंह बिष्ट “विश्व”

  1. स्याही देवी मन्दिर किस जनपद में स्थित है ?

उत्तर – अल्मोड़ा

  1. उत्तराखंड में पौधरोपण नीति कब लागू की गई ?

उत्तर – वर्ष 2006 में

  1. ओम पर्वत जिसे छोटा कैलाश भी कहते हैं किस जिले में स्थित है ?

उत्तर – पिथौरागढ़

  1. भांटा सांटा किस प्रकार का गीत है ?

उत्तर – मनोरंजनात्मक गीत

  1. दर्पण पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर – राजेश भंडारी

  1. बोक्सा बिरादरी पंचायत का सबसे बड़ा अधिकारी क्या कहलाता है?

उत्तर – तखत

  1. मधु सिंह भण्डारी किस्से नदी के किनारे युद्ध में शहीद हुए थे?

उत्तर – सतलज

  1. इस जनपद को अग्नि तीर्थ के नाम से जाना जाता है?

उत्तर – बागेश्वर

  1. कुनकुनखाला दर्रा किस जनपद में स्थित है ?

उत्तर – चमोली

  1. देवभूमि नामक समाचार कहां से प्रकाशित होता है ?

उत्तर – चमोली

  1. 2018 के उत्तराखंड गौरव सम्मान से किसे सम्मानित किया गया ?

उत्तर –  मदन मोहन बहुखंडी

  1. उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?

उत्तर – पुष्कर सिंह धामी



  1. पुराणों के अनुसार चन्द्रवंशीय शासकों का मूल स्थान कहां था?

उत्तर – प्रतिष्ठानपुर (झांसी, इलाहाबाद)

  1. उत्तराखंड के किस व्यक्ति का घर भारतीय भवन कहलाता है?

उत्तर – मुकुन्दी लाल

  1. लोक गायन राधा खड़ी शैली से सम्बन्धित कौन व्यक्ति हैं?

उत्तर – शिवचरण

  1. उत्तराखंड के किस जनपद में आदित्य मंदिर है?

उत्तर – अल्मोड़ा (कटारमल मन्दिर)

  1. पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 24 अप्रैल

  1. फिका नदी पर स्थित टुमरिया बांध किस जिले में स्थित है ?

उत्तर – काशीपुर, ऊधमसिंहनगर

  1. पीलापानी ग्लेशियर की जनपद में स्थित है ?

उत्तर – उत्तरकाशी

  1. उत्तराखंड में किस वर्ष धोली डांडा अल्मोड़ा में शिल्पकार समाज का विशाल सम्मेलन हुआ ?

उत्तर – 25 सितम्बर 1925



  1. बैरंगन मत्स्य प्रजनन केन्द्र कहाँ स्थित है ?

उत्तर – चमोली

  1. उत्तराखंड में चारों धामों में से किस धाम में अन्नकूट मेला लगता है ?

उत्तर – केदारनाथ

  1. उत्तराखंड में स्थित कौन सा मन्दिर “खर्चाखंड व भरतखंड” शिखरों के मध्य स्थित है ?

उत्तर – केदारनाथ

  1. श्रीदेव सुमन द्वारा रचित कविता संग्रह सुमन सौरभ किस वर्ष प्रकाशित हुआ ?

उत्तर – 1937

  1. उत्तराखंड में स्थित घाटरलिया दर्रा किनके मध्य स्थित है ?

उत्तर – चमोली और तिब्बत

  1. प्राचीन काल में कालिंदी पर्वत के नाम से किस पर्वत शिखर को जाना जाता था?

उत्तर – बन्दरपुंछ

  1. किन चंद व पंवार शासकों के मध्य दुधौली का युद्ध हुआ ?

उत्तर – ज्ञानचंद व फतेशाह

  1. उत्तराखंड के किस व्यक्ति ने जय-विजय नाटक की रचना की है ?

उत्तर – भवानी दत्त

  1. तुबरा, बाजू और तिमली किस जनजाति के लोग गीत हैं ?

उत्तर – भोटिया

  1. उत्तराखंड के पारम्परिक आभूषणों में सम्मिलित पौंटा व झांवर आभूषण शरीर के किस अंग में पहना जाता है?

उत्तर – पैर में



  1. उत्तराखंड में किसकी अध्यक्षता में बांध विरोधी समिति टिहरी में 1978 में गठित हुई ?

उत्तर – विद्यासागर नौटियाल

  1. शुच कंडी, काबुरे किस जनजाति के आभूषण है ?

उत्तर – जौनसारी

  1. 1974 में प्रकाशित पर्वतवाणी समाचार पत्र के सम्पादक कौन है ?

उत्तर – पीताम्बर जोशी

  1. 52 गणों में सम्मिलित मुंगरा गढ़ कहां पर अवस्थित है ?

उत्तर – रवाईं (टिहरी गढ़वाल)

  1. उत्तराखंड में वन एवं पंचायत प्रशिक्षण अकादमी कहाँ स्थित है ?

उत्तर – हल्द्वानी

  1. गढ़वाली भाषा और उसके साहित्य पुस्तक के लेखक कौन है ?

उत्तर – हरिदत्त भट्ट

  1. “मोना शाही रजत तिमासी” मुद्रा किस पंवार शासक ने जारी की थी ?

उत्तर – प्रदीप शाह

  1. देवप्रयाग से प्राप्त ताम्रपत्र मैं किस पंवार शासक को “रजवार” कहा गया है ?

उत्तर – जगतपाल

  1. उत्तराखंड भू नाप के आधार पर 1 बीसी बराबर कितने नाली होती है ?

उत्तर – 20 नाली 

  1. कुनखुला दर्रा किस जनपद में स्थित है ?

उत्तर – चमोली

  1. कत्यूरी काल में सुभिक्ष पर कहा जाता था ?

उत्तर – तपोवन को

  1. उत्तराखंड जड़ी बूटी संस्थान कहां है ?

उत्तर – चमोली



  1. गोरखाओं के समय प्रसिद्ध दास मंडी किस स्थान पर लगती थी ?

उत्तर – भीमगोड़ा

  1. टिहरी में बाल सभा की स्थापना किसने की ?

उत्तर – सत्यप्रकाश रतूड़ी (1935)

  1. उत्तराखंड में अंग्रेज़ी शासन के दौरान कितने परगने थे ?

उत्तर – 11 परगने

  1. अंग्रेजों के समय निर्मित वाइसराय लॉज वर्तमान में क्या है?

उत्तर – नैनीताल हाईकोर्ट

  1. मारछा व तोलछा किस जनजाति से सम्बन्धित है ?

उत्तर – भोटिया

  1. लक्ष्मीचंद के सेनापति का नाम क्या था ?

उत्तर – गैंडा

  1. उत्तराखंड में रथी देवता मन्दिर किस जनपद में स्थित है ?

उत्तर – टिहरी

  1. नीलगिरि से किस जनपद को संबोधित किया जाता है?

उत्तर – बागेश्वर

  1. नयनसर नाम से जानते हैं ?

उत्तर – नैनीताल



  1. मतंग गुफा किस जिले में स्थित है ?

उत्तर – उत्तरकाशी

  1. महरुड़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केन्द्र कहां स्थित है?

उत्तर – पिथौरागढ़

  1. भोटिया जनजाति में अरजी क्या है ?

उत्तर – सामिष भोजन

  1. चुड़ फुर किसका पुराना नाम है ?

उत्तर – विकासनगर

  1. उत्तराखंड के किस कवि की तुलना जॉन कीट्स से की जाती है ?

उत्तर – चंद्रकुंवर बर्त्वाल

  1. किस चंद शासक का राज्य चिह्नक गरुड़ था ?

उत्तर – ज्ञानचंद

  1. दूधातोली से कितनी नदियां निकलती हैं ?

उत्तर – पाँच

  1. गढ़वाल दर्शन पुस्तक के लेखक कौन है ?

उत्तर – शिवानन्द नौटियाल

  1. किस सुल्तान ने भारत में नहरों के सबसे बड़े जाल का निर्माण किया?

उत्तर – फिरोजशाह तुगलक



  1. त्रिकोण कुंड उत्तराखंड के किस जिले में स्थित है ?

उत्तर – चमोली

  1. पवल्या आभूषण शरीर के किस भाग में पहना जाता है?

उत्तर – पैरों की उंगलियों पर

  1. देश का पहला ग्रीन रेलवे स्टेशन कौन है?

उत्तर – गुजरात

  1. उज्जैनी देवी का मन्दिर उत्तराखंड के के जिले में स्थित है?

उत्तर – उधमसिंह नगर में

  1. भगवती नंदा किस पर्वत की पुत्री हैं?

उत्तर – मांदराचल पर्वत

  1. उदय शंकर नृत्य अकादमी की स्थापना कब हुई?

उत्तर – वर्ष 2003

  1. तरुणी यात्रा का आयोजन की जिले में किया जाता है?

उत्तर –    उत्तरकाशी

  1. उत्तराखंड के किस जनजाति के घर के आगे मन्दिर स्थित होते हैं?

उत्तर – थारू जनजाति

  1. विषकन्या पुस्तक किस लेखक की रचना है?

उत्तर – गौरापंत शिवानी

  1. सुप्रसिद्ध हेवलवाणी रेडियो उत्तराखंड के किस जिले से प्रसारित होता है?

उत्तर – टिहरी गढ़वाल

  1. कढ़ाई उत्सव का आयोजन किस धाम में किया जाता है?

उत्तर – बद्रीनाथ धाम



  1. अरूण जखमोला के इस खेल से सम्बन्धित है?

उत्तर – वॉलीबॉल

  1. सोमनाथ मेला किस जिले में लगता है?

उत्तर- उत्तरकाशी

  1. ज्वाला देवी मन्दिर कहां स्थित है?

उत्तर – काशीपुर (उधमसिंह नगर में)

  1. विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 16 सितम्बर

  1. ऑन कुमाऊँ  बुक पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर – डब्ल्यू फ्रेजर

  1. नंदा राजजात का प्रथम व अंतिम पड़ाव कौन से हैं?

उत्तर – ईडा बधाणी एवं होमकुंड

  1. बागनाथ किस्से जनजाति के प्रमुख देवता हैं?

उत्तर- राजी जनजाति

  1. महिलाओं के मायके आने पर कौनसा नृत्य किया जाता है?

उत्तर – थड़िया नृत्य 

  1. उत्तराखंड का कितना प्रतिशत भाग पहाड़ी है?

उत्तर – 86.07%

  1. उत्तराखंड की पहली कैशलैश नगरपालिका कौन सी है?

उत्तर – ऋषिकेश

  1. उत्तराखंड में प्रथम खैराती दवा खाना कहां स्थापित किया गया ?

उत्तर – टिहरी गढ़वाल

  1. राज्यसभा का सर्वप्रथम गठन कब किया गया?

उत्तर – 13 May 1952



  1. चंद शासकों के समय नगद टैक्स देने वाले को क्या कहते थे?

उत्तर – सिरतान

  1. राज्य की स्वास्थ्य एवं जनसंख्या नीति कब घोषित की गई?

उत्तर- 6 February 2003

  1. पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के कारण उत्तराखंड का कौनसा नगर गोबिंदगढ़ के नाम से प्रसिद्ध हुआ?

उत्तर – काशीपुर

  1. संस्कृति के 4 अध्याय किस लेखक की रचना है?

उत्तर – रामधारी सिंह दिनकर

  1. मृण्माला की हंसी किस लेखक का कहानी संग्रह है?

उत्तर – गौरापंत शिवानी

  1. टेलीविजन का आविष्कार किसने किया?
    उत्तर – जॉन लाॅगी बेयर्ड (1925)
  2. वर्ष 1984 में दिखाए जाने वाला पहला धारावाहिक हम लोग किसकी कृति है?

उत्तर – शेखर जोशी

  1. शैलेश मटियानी का जन्म कब हुआ?

उत्तर – 14 अक्तूबर 1931



  1. भारत की पहली प्रिंटिंग प्रेस कहां स्थापित की गई?

उत्तर – 1556 ई० गोवा में

  1. भारत का पहला समाचार पत्र कौन सा है?

उत्तर – बंगाल गजट (अंग्रेजी)

  1. उत्तराखंड के चारण नाम से प्रसिद्ध मंगलेश डबराल का जन्म किस जिले में हुआ?

उत्तर – टिहरी

  1. टूथपेस्ट किस रसायन द्वारा सफ़ेद किया जाता है ?

उत्तर –  टाइटेनियम ऑक्साइड

  1. अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) कहाँ स्थित है?

उत्तर- लंदन

  1. आंधी का आम होना मुहावरे का अर्थ क्या है?

उत्तर – बहुत सस्ता होना

  1. कौन सा देश 2023 में होने वाले महिला टी-20 विश्वकप की मेजबानी करेगा?

उत्तर- दक्षिण अफ्रीका

  1. टिहरी में बाल सभा की स्थापना किसने की ?

उत्तर – सत्यप्रकाश रतूड़ी (1935)




उत्तराखंड सामान्य ज्ञान 2022 (Uttarakhand 200 One Liner GK Hindi ) ,यह पोस्ट अगर आप को अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे इंस्टाग्रामफेसबुक पेज व  यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

 

About the author

Deepak Bisht

नमस्कार दोस्तों | मेरा नाम दीपक बिष्ट है। मैं इस वेबसाइट का owner एवं founder हूँ। मेरी बड़ी और छोटी कहानियाँ Amozone पर उपलब्ध है। आप उन्हें पढ़ सकते हैं। WeGarhwali के इस वेबसाइट के माध्यम से हमारी कोशिश है कि हम आपको उत्तराखंड से जुडी हर छोटी बड़ी जानकारी से रूबरू कराएं। हमारी इस कोशिश में आप भी भागीदार बनिए और हमारी पोस्टों को अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर कीजिये। इसके अलावा यदि आप भी उत्तराखंड से जुडी कोई जानकारी युक्त लेख लिखकर हमारे माध्यम से साझा करना चाहते हैं तो आप हमारी ईमेल आईडी wegarhwal@gmail.com पर भेज सकते हैं। हमें बेहद खुशी होगी। जय भारत, जय उत्तराखंड।

2 Comments

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page